एक्सप्लोरर

क्या है कॉमन मोबिलिटी कार्ड? जिसे दिल्ली मेट्रो के लिए जारी करेंगे पीएम मोदी

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों कार्यक्रमों, चालक रहित ट्रेन को हरी झंडी दिखाने और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर एनसीएमसी की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को देश की पहली पूर्ण-स्वचालित चालकरहित ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे जो दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर होगी. इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यात्रा के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) भी 28 दिसंबर को जारी करेंगे.

डीएमआरसी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 37 किलोमीटर लंबी मजेंटा लाइन पर देश की अब तक की पहली पूर्ण-स्वचालित चालकरहित ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा 23 किलोमीटर लंबी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर 21 तक) पर यात्रा के लिए पूरी तरह परिचालन वाले नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) को भी जारी करेंगे.

क्या है नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड? डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों कार्यक्रमों, चालक रहित ट्रेन को हरी झंडी दिखाने और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर एनसीएमसी की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2019 में स्वदेसी एनसीएमसी पेश किया था, ताकि लोग देश भर में मेट्रो और बस सहित विभिन्न प्रकार के परिवहन शुल्क का इसके जरिए भुगतान कर सकें.

दरअसल, सफर में पैसों की सुरक्षा काफी जरूरी होती है. जब अलग-अलग ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता है तो अलग-अलग जगह भुगतान करना भी काफी झंझट भरा लगता है. इसमें वक्त भी काफी चला जाता है. वहीं पैसों की सुरक्षा, अलग-अलग जगह बार-बार भुगतान करने से बचने और समय की बचत के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड को लाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 में गुजरात के अहमदाबाद में इस कार्ड को लॉन्च कर चुके हैं.

'एक देश, एक कार्ड' नाम से प्रसिद्ध एनसीएमसी कार्ड परिवहन के अनेक साधनों में मान्य कार्ड है. इससे देश में मेट्रो, बस सेवाओं के इस्तेमाल के लिए शुल्क अदा किया जा सकता है और टोल-पार्किंग आदि शुल्क का भुगतान भी किया जा सकता है. वहीं अब यह पहला मौका होगा जब यात्री दिल्ली मेट्रो के किसी भी मार्ग पर एनसीएमसी का उपयोग कर पाएंगे. इस कार्ड से पूरे देश में किसी भी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सफर करने में आसानी होती है.

यह भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी की आज 96वीं जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव अटल समाधि पर पुष्पांजलि दी 28 दिसंबर को देश को मिलेगी पहली ड्राइवर लेस मेट्रो ट्रेन, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget