एक्सप्लोरर

कैसे गुजरा डॉनल्ड ट्रंप का पहला दिन, क्या-क्या किया और कहां कहां गए ?

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप, दामाद जारेड कुश्नर और कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहमदाबाद पहुंचे. एयरपोर्ट पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगवानी की. यहां ट्रंप का भव्य स्वागत किया गया.

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप सोमवार को पूरे दिन के व्यस्त कार्यक्रमों के बाद शाम में दिल्ली पहुंचे. आज यानि मंगलवार को भारत और अमेरिका दोनों देशों के लिए अहम होने जा रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्यापक बातचीत होगी. दोनों नेताओं का उद्देश्य भारत-अमेरिका वैश्विक साझेदारी को विस्तार देना होगा. आज मोदी और ट्रंप ने एक दूसरे की प्रशंसा की. दोनों नेताओं ने एक बेहतर भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता जताई. ऐसे में आइए जानते हैं पहले दिन भारत आने पर डॉनल्ड ट्रंप ने क्या-क्या किया

1. डॉनल्ड ट्रंप का भव्य स्वागत: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप, दामाद जारेड कुश्नर और कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहमदाबाद पहुंचे. एयरपोर्ट पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगवानी की. यहां ट्रंप का भव्य स्वागत किया गया. जिसके बाद दोनों नेता मोटेरा स्टेडियम के लिए रवाना हो गए. रास्ते में पीएम मोदी और डॉनाल्ड ट्रंप साबरमती आश्रम गए. इस दौरान ट्रंप ने चरखा भी चलाया.

2. ट्रंप ने 27 मिनट तक दिया भाषण: ट्रंप के सम्मान में विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम ‘मोटेरा स्टेडियम’ में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में जब ट्रंप को संबोधन के लिए बुलाया तो हजारों लोगों की भीड़ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. ट्रंप ने कहा, ‘‘हम आपसे प्यार करते हैं. भारत हम आपको बहुत प्यार करते हैं.’’ ट्रंप ने अपने 27 मिनट के भाषण में मोदी की प्रशंसा की और विविध क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों की चर्चा की.

3. बड़े समझौतों के संकेत: ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की कि तीन अरब डॉलर कीमत के अत्याधुनिक सैन्य हेलीकॉप्टर और अन्य उपकरणों के लिए मंगलवार को समझौते किये जाएंगे. ट्रंप ने कहा, ‘‘हम अब तक के कुछ महान उपकरण बनाते हैं: विमान, मिसाइलें, रॉकेट, पोत. हम सर्वश्रेष्ठ बनाते हैं. हम अब भारत के साथ सौदा कर रहे हैं. यद्यपि इसमें उन्नत वायु रक्षा प्रणाली और सशस्त्र और बिना शस्त्र वाले एरियल व्हीकल शामिल हैं.’’

4. 'व्यापार सौदों में से एक करेंगे': डॉनल्ड ट्रंप ने आर्थिक संबंधों के बारे में कहा, ‘‘मेरी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मैं हमारे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध विस्तारित करने के हमारे प्रयासों पर भी चर्चा करेंगे.’’ मोटेरा स्टेडियम में कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा, ‘‘हम बड़े व्यापार सौदों में से एक करेंगे. हम अमेरिका और भारत के बीच निवेश की बाधाओं को कम करने के लिए एक अविश्वसनीय व्यापार समझौते के लिए चर्चा के शुरुआती चरण में हैं.’’

5. ट्रंप ने की मोदी की तारीफ: ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी भारतीय गणराज्य के एक अत्यंत सफल नेता हैं. पीएम मोदी ने भी ट्रंप की भी तारीफ की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘भारत-अमेरिका के संबंध अब केवल गठजोड़ तक ही नहीं हैं . यह इससे काफी आगे और करीबी रिश्ते हैं . ’’

6. पाकिस्तान का जिक्र: डॉनल्ड ट्रंप ने इसी दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का भी जिक्र किया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ भारत और अमेरिका अपने लोगों को कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से बचाने को प्रतिबद्ध हैं.’’ उन्होंने कहा ‘‘ भारत-अमेरिका आतंकवाद और उसकी विचाराधारा से लड़ने को प्रतिबद्ध हैं, इसीलिए मेरी सरकार आतंकवादी समूहों से निपटने के लिए पाकिस्तान के साथ काम कर रही है.’’ इस दौरान कई फिल्मों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि डीडीएलजे जैसी बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों सहित भारत में हर साल 2000 फिल्में बनाई जाती हैं. उन्होंने अपने संबोधन में दिवाली और होली जैसे भारतीय त्योहारों का जिक्र किया. ट्रंप ने स्वामी विवेकानंद को भी उद्धृत किया. ट्रंप ने कहा, ''यह वह देश है जहां आपके लोग सबसे बड़े क्रिकेटरों का चीयर करते हैं...सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक...दुनिया में सबसे महान.''

7- ताजमहल का दीदार

जब ट्रंप अहमदाबाद के मोटोरा स्टेडियम से आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां से कुछ ही दूरी पर तीन सौ कलाकारों ने प्रदेश की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की, जिसमें प्रमुख रूप से मयूर नृत्य शामिल था. अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम के अनुसार, वह दो घंटे आगरा में रहें. इस बीच ट्रंप परिवार एक घंटा ताज परिसर में बिताया. शाम 4:55 बजे ट्रंप परिवार ताज से रूबरू हुआ, ताज का संगमरमरी हुस्न ढलते सूर्य की लालिमा से स्वर्णिम आभा के साथ दमक रहा था. मुहब्बत की निशानी को रंगों से नहाया देख डोनाल्ड ट्रंप व मेलानिया ने विजिटर बुक पर अनुभूति कुछ यूं दर्ज की-'ताजमहल प्रशंसा और आदर भाव जगाने वाला है. यह भारत की समृद्ध और विविधता पूर्ण संस्कृति की खूबसूरती का जीवंत उदाहरण है. धन्यवाद भारत.

वहां से फिर वह दिल्ली के के लिए रवाना हो गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget