एक्सप्लोरर

West Bengal Violence: 'दुर्भाग्य से, आप सच को तोड़ मरोड़-नहीं सकते', बंगाल में बूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर नुसरत जहां का बीजेपी पर तंज

Booth Capturing: टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने अमित मालवीय के ट्वीट पर पलटवार किया है. मालवीय ने टीएमसी पर अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर में बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे.

West Bengal Panchayat Chunav: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान भड़की हिंसा को लेकर बीजेपी और टीएमसी के बीच जुबानी जंग जारी है. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी बूथ कैप्चरिंग की झूठी खबरें फैला रही है. शनिवार को पंचायत चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल के 7 जिलों में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें आगजनी, गोलाबारी, फायरिंग और बमबाजी की घटनाएं देखने को मिलीं. राज्य में फैले तनाव और अशांति के बीच राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप लगाने में जुटे हैं.

बीजेपी का आरोप- डायमंच हार्बर से मिले स्टैंप लगे बैलेट पेपर
बीजीपे के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ममता बनर्जी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कई ट्वीट किए. उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का मजाक बना दिया है.  उन्होंने टीएमसी सांसद और ममता कीे भतीजे अभिषेक बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके डायमंड हार्बर में टीएमसी ने बूथ पर बैलेट बॉक्स में स्टैंप लगाया. मालवीय ने आगे कहा कि टीएमसी ने वोटिंग के बाद देर रात बूथ कैप्चर किया, जहां ना कोई सीसीटीवी कैमरा था और ना ही सुरक्षाकर्मी. अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से ही सांसद हैं.

मालवीय के ट्वीट पर नुरसत का पलटवार
अब अमित मालवीय के आरोपों पर टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने भी पलटवार किया है और बीजेपी पर अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, "नेत्रा जीपी मथुरापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत है, ना कि डायमंड हार्बर के, जैसा कि अमित मालवीय ने दावा किया है." उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि दुर्भाग्य से आपका आईटी सेल प्रचार करने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं कर सकता और गलत सूचना फैलाने के इस अभियान को रोकना होगा.

बीजेपी ने शेयर किया पोलिंग बूथ का वीडियो
अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया था कि अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर के नेत्रा जीपी के बूथ नंबर-5 से गांव वालो को स्टैंप लगे हुए बैलट पेपर मिले हैं. उन्होंने कहा कि कल रात टीएमसी ने बूथ को कैप्चर कर लिया और वोटिंग पूरी की, यह अदालत के आदेश की अवमानना है.

हिंसा में अब तक 18 की मौत
कल पश्चिम बंगाल की 74 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए थे. इस दौरान, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य के तकरीबन डेढ़ लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी.  कल जैसे ही सुबह वोटिंग शुरू हुई तो, 7 जिलों से मारपीट, आगजनी, फायरिंग और पोलिंग बूथ लूटने की घटनाएं सामने आने लगीं. देखते ही देखते शाम तक हिंसा इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उसमें 18 लोगों की जान चली गई. शाम 5 बजे तक कुल 66.28 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें:

WB Panchayat Chunav: 'वोट डालने जाते समय चली गोलियां, एक बेटे के सीने में...' मृतक की मां ने बताई बंगाल हिंसा की आंखोदेखी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget