एक्सप्लोरर

West Bengal Violence: 'मुसलमानों की रक्षा करें', सीएम ममता बनर्जी की हिंदुओं से अपील

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर कहा, राज्य के नागरिकों का कर्तव्य है कि वह शांति व्यवस्था में योगदान बनाए रखें और कानून का उल्लंघन नहीं करें.

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में बीते दिनों राम नवमी पर हुई हिंसा के बाद हनुमान जयंती पर हिंसा की आशंका के मद्देनजर राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. इस दौरान उन्होंने राज्य के हिंदुओं से मुसलमानों की रक्षा करने की अपील की. 

उन्होंने कहा, मैं राज्य के हिंदुओं से अपील करना चाहती हूं कि वह राज्य में रहने वाले मुसलमानों की रक्षा करें. उन्होंने कहा, वह आने वाले दिनों में किसी भी प्रकार की हिंसा से बचें. सीएम का यह बयान कलकत्ता की हाईकोर्ट की आलोचना के बाद आया है. हाईकोर्ट ने ममता सरकार को फटकार लगाते हुए किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया था. 

क्या बोली थी सीएम ममता बनर्जी?
हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर राज्य की सीएम ममता ने लोगों से अपील करते हुए कहा, कल हनुमान जयंती है, मैं सभी पक्षों से इसे शांतिपूर्वक मनाने का आग्रह करती हूं, अगर शांति बनाए रखी जाए तो कोई समस्या नहीं होगी. बंगाल शांति की भूमि है. यहां पर सांप्रदायिक हिंसा का कोई स्थान नहीं है.

जहां धारा 144 लगी हो वहां नहीं निकले जुलूस
कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएम ममता को निर्देश देते हुए कहा, राज्य में जिन इलाकों में भी धारा 144 लगी हुई है वहां किसी भी तरह से शोभयात्रा नहीं निकलनी चाहिए, अगर वहां पर कानून व्यवस्था संभालने में राज्य सरकार सक्षम नहीं है तो स्थिति को संभालने के पैरा-मिलिट्री फोर्स तैनात की जानी चाहिए. 

दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई करने का दिया था आश्वासन
इससे पहले सीएम ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, राम नवमी के दिन होने वाली शोभायात्रा के दौरान हिंसा करने वाले किसी भी उपद्रवी को बच कर भागने नहीं देंगी. उन्होंने कहा, बीजेपी राज्य में हिंसा भड़काना चाहती है लेकिन वह उनको इस मंसूबे में कामयाब नहीं होने देंगी. जो भी दंगा करेंगा उस पर कार्रवाई होगी.

यूपी में एक ही चयन आयोग से मदरसा सहित सभी शिक्षकों की भर्ती की तैयारी, जानिए इससे क्या होगा फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
Parliament Monsoon Session LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget