एक्सप्लोरर

West Bengal: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में जांच जारी, अब तक क्या-क्या हुआ... पढ़िए 10 बड़ी बातें

BJP on Monalisa Das: बीजेपी नेता दिलीप घोष (Dilip Ghosh) का दावा है शिक्षक भर्ती घोटाले के संबंध में एक और महिला मोनालिसा दास भी ईडी (ED) की रडार पर हैं. महिला के नाम पर 10 फ्लैट रजिस्‍टर्ड हैं.

West Bengal Teacher Recruitment Scam: शिक्षक भर्ती घोटाले में ED की छापेमारी के बाद पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सियासत में भूचाल है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) को शनिवार सुबह ईडी (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही ED ने उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) को भी गिरफ्तार कर लिया है. अर्पिता के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद हुई थी. इस बीच एक महिला मोनोलिसा दास (Monalisa Das) का नाम भी काफी चर्चा में है.

बीजेपी नेता दिलीप घोष ने दावा करते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल में स्कूल नौकरियों के घोटाले के संबंध में एक और महिला मोनालिसा दास ईडी (ED) की रडार पर है. इस महिला के नाम पर 10 फ्लैट रजिस्‍टर्ड होने की बात कही जा रही है.

मोनालिसा दास भी ED के निशाने पर

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की आंच का दायरा बढ़ता जा रहा है. बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद एक यूनिवर्सिटी प्रोफेसर मोनालिसा दास भी ईडी के निशाने पर आ गई हैं. इस भर्ती घाटाला मामले में कई और लोगों से पूछताछ हो रही है. आईए जानते हैं कि इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है.

शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ी 10 बातें-

  • बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मंत्री को 2 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) की आज कोर्ट में पेशी है.
  • पश्चिम बंगाल में कथित रूप से करोड़ों के शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रोफेसर मोनालिसा दास का नाम भी चर्चा में है.
  • बीजेपी नेता दिलीप घोषा ने दावा किया है कि मामले में प्रोफेसर मोनालिसा दास का नाम सामने आया है. वह कथित तौर पर शांतिनिकेतन, बीरभूम में 30 फ्लैटों की मालिक है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मोनालिसा ने इन आरोपों से इनकार किया है.
  • बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने कहा कि मोनालिसा का बार-बार बांग्लादेश का दौरा करने का इतिहास रहा है. दिलीप घोष ने ट्वीट किया, "बंगाल एसएससी घोटाले की जड़ें गहरी हैं. मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर भ्रष्टाचार का पैसा जिहादियों को भुगतान करने के लिए खर्च किया गया हो या हवाला के जरिए बांग्लादेश जाता हो"
  • प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक अधिकारी ने कहा कि पिछली जांच के दौरान मोनालिसा दास का नाम सामने आया था और अर्पिता मुखर्जी से भी उनके बारे में पूछताछ की गई थी.
  • ED के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अर्पिता मुखर्जी ने कुछ विवरण साझा किए, जिसके जरिए नौकरी के इच्छुक लोगों से दलालों द्वारा धन इकट्ठा किया गया था और फिर अधिकारियों और राजनेताओं के पास गया, जिनमें से प्रत्येक का अपना खास हिस्सा था.
  • अर्पिता मुखर्जी के घर से 21 करोड़ रुपये के अलावा गोल्ड और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए थे.
  • मंत्री पार्थ चटर्जी को शनिवार को घंटों पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. उन्हें 2 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया था. शनिवार शाम 69 वर्षीय मंत्री को बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था.
  • टीएमसी ने शनिवार को कहा कि पार्थ चटर्जी के घोटाले में दोषी साबित होने पर सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी. पार्टी ने यह भी साफ किया कि फिलहाल उन्हें कैबिनेट से नहीं हटाया जाएगा.
  • बीजेपी नेता दिलीप घोष (Dilip Ghosh) और राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने शनिवार को पीसी करते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के शासन में जनता के पैसे की लूट हो रही है. उन्होंने कहा कि मंत्री की वहां की सीएम ममता बनर्जी ने कई बार प्रशंसा भी की थी.

ये भी पढ़ें:

West Bengal SSC Scam: ईडी की पूछताछ में अर्पिता मुखर्जी ने किया बड़ा खुलासा, ममता के मंत्री की बड़ी मुश्किलें

Arpita Mukherjee Profile: कौन हैं अर्पिता मुखर्जी, जिनके घर से मिला करीब 20 करोड़ कैश, मंत्री पार्थ चटर्जी को मानती हैं अपना गुरु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जितेन्द्र सिंह ने दिया जेपी नड्डा के घर-ऑफिस में बातचीत का ऑफर, CJP का इनकार, कहा- कहीं और बताएं
LIVE: जितेन्द्र सिंह ने दिया जेपी नड्डा के घर-ऑफिस में बातचीत का ऑफर, CJP का इनकार, कहा- कहीं और बताएं
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
Embed widget