एक्सप्लोरर

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी की गाड़ी को घेर लोगों ने की नारेबाज़ी, TMC कार्यकर्ताओं पर हंगामा करने का आरोप

टीएमसी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी एक सभा को संबोधित करने के बाद दूसरी जगह पर एक अन्य सभा में जा रहे थे. तभी टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने गाड़ी रोक कर जमकर नारेबाज़ी की और उनके खिलाफ प्रदर्शन किया.

कोलकाता: पश्चीम बंगाल की नंदीग्राम सीट से सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़े रहे बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के काफिले को कुछ लोगों ने घेर लिया और जमकर हंगामा किया. शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम के असोदोला से एक सभा करने के बाद लौट रहे थे. आरोप लगाया जा रहा है कि तभी टीएमसी का झंडा लिये लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया. हालांकि केंद्रीय सुरक्षा बलों और पुलिस ने स्थिति को संभाला. इलाके में इस वक्त तनाव की स्थिति है.

टीएमसी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी एक सभा को संबोधित करने के बाद दूसरी जगह पर एक अन्य सभा में जा रहे थे. तभी टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने गाड़ी रोक कर जमकर नारेबाज़ी की और उनके खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ. खबर है कि इस हंगामे के दौरान वहां मौजूद कुछ पत्रकारों को भी चोटें आई हैं.

नंदीग्राम सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी एक दूसरे के आमने सामने हैं. दोनों नेताओं के लिए ये सीट साख की सीट भी बन गई है. ऐसे में दोनों यहां जीत के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं. आज सीएम ममता बनर्जी ने व्हीलचेयर पर नंदीग्राम में रोड शो किया. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ रोडशो में ममता बनर्जी ने रेयापाड़ा खुदीराम मोड़ से ठाकुर चौक तक आठ किलोमीटर लंबा सफर तय किया. इस दौरान वह व्हीलचेयर पर रहीं और हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करती रहीं.

रोड शो के बाद रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने अधिकारी परिवार का नाम लिए बिना कहा कि ज्यादा लालच अच्छा नहीं होता. वो न घर के रहेंगे न घाट के. तृणमूल अध्यक्ष ने घोषणा की है कि वह गुरुवार को मतदान होने तक नंदीग्राम में ही रहेंगी. सरे चरण के लिए चुनाव प्रचार 30 अप्रैल शाम पांच बजे खत्म होगा. पूर्वी मेदिनीपुर जिले की की इस महत्वपूर्ण सीट पर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में एक अप्रैल को मतदान होगा.

नंदीग्राम में ममता बनर्जी का रोड शो, 'अधिकारी परिवार' पर निशाना साधते हुए बोलीं- वो न घर का रहेंगे न घाट के 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget