एक्सप्लोरर

Bengal Ram Navami Violence: पश्चिम बंगाल में हुई 'रामनवमी हिंसा' की जांच करेगी NIA, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिए आदेश

Ram Navami Violence: पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में रामनवमी के दौरान हिंसा की खबरें सामने आई थीं. इसके बाद यहां कुछ दिनों के लिए धारा 144 लागू कर इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं.

West Bengal Violence: कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) ने पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा (Ram Navami Violence) को लेकर एनआईए (NIA) से मामले की जांच कराने का आदेश दिया है. दरअसल, रामनवमी समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी. इस दौरान पत्थरबाजी, आगजनी और मारपीट की घटनाएं सामने आई थीं. पुलिस की गाड़ियों, दुकानों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट्स को भी आग के हवाले कर दिया गया था. 

पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर 30 मार्च से हावड़ा, उत्तरी दिनाजपुर, इस्लामपुर में शोभायात्रा के दौरान झड़प हुई थी. इसमें एक युवक की मौत हो गई थी. इसके बाद के दिनों में हावड़ा और रिसड़ा के अलावा कई जगहों पर शोभा यात्रा के दौरान हिंसक घटनाएं हुईं थीं. भीड़ को शांत कराने और तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे. इस मामले को लेकर काफी राजनीतिक बवाल भी हुआ था. टीएमसी और बीजेपी दोनों ने ही एक-दूसरे पर हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था.

2 हफ्ते के अंदर सभी दस्तावेज NIA को सौंपने का आदेश 

एक्टिंग चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने राज्य पुलिस को 2 हफ्ते के अंदर जांच से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज, एफआईआर और सीसीटीवी फुटेज एनआईए को सौंपने का आदेश दिया है. दरअसल, बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने एक जनहित याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा की एनआईए जांच की मांग की थी.

एनआईए कब से शुरू करेगा मामले की जांच 

केंद्र सरकार से एनओसी मिलने के बाद एनआईए मामले की जांच शुरू करेगी. शहर में रामनवमी समारोह में हिंसा के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. हावड़ा, खड़गपुर, बैरकपुर, भद्रेश्वर, सिलीगुड़ी और आसनसोल में हजारों लोगों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए इन जुलूसों में हिस्सा लिया था. हाई कोर्ट का यह आदेश राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) द्वारा पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में अनुमति के बावजूद रामनवमी के जुलूस पर बदमाशों के हमले का आरोप लगाने वाली एक शिकायत का संज्ञान लेने के बाद आया है. 

ये भी पढ़ें:

Karnataka Election 2023: 'भड़काऊ बयान, दुश्मनी और नफरत...', बीजेपी और अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget