एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी ने पुरुलिया में व्हील चेयर से की रैली, बोलीं- जख्मी हूं लेकिन लोगों का दर्द मेरे दर्द से बड़ा है

बनर्जी हाईप्रोफाइल सीट नंदीग्राम से पर्चा भरने के बाद 10 मार्च को वहां प्रचार के दौरान एक घटना में चोटिल हो गई थीं, उनके पैर, सिर एवं सीने में चोट लगी थी. तृणमूल ने इसे उनकी जान लेने की बीजेपी की साजिश करार दिया .

झाल्दा: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि कोई भी साजिश उन्हें राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने से नहीं रोक सकती है और वह बीजेपी के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगी. नंदीग्राम में प्रचार के दौरान घायल होने के बाद अपनी पहली रैली में बनर्जी ने कहा कि जब तक उनके गले में आवाज है और उनका दिल धड़कता है, तब तक वह संघर्ष जारी रखेंगी.

ममता बनर्जी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘कुछ दिन इंतजार कीजिए, मेरे पैर सही हो जाएंगे. फिर मैं देखूंगी की कि आपके पांव बंगाल की जमीन पर ठीक से चलते हैं या नहीं.’’ उन्होंने कहा कि मैं जख्मी हूं, लेकिन लोगों का दर्द मेरे दर्द से बड़ा है.

पुरूलिया में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बस साजिश.’’ ममता बनर्जी ने रैली के दौरान कहा, "तृणमूल सरकार मुफ्त भोजन दे रही है और बीजेपी सरकार ने गैस की कीमतों में वृद्धि की है."

उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कई नेताओं के साथ दिल्ली से आई है. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं कहती हूं कि आपको बंगाल नहीं मिलेगा.’’ उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने अपने 10 साल के शासन के दौरान ढेर सारे विकास कार्य एवं कल्याणकारी कार्य किए हैं.

ममता ने कहा, "मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं. मैंने पूरी जिंदगी लोगों के लिए लड़ाई लड़ी है. मैं आम लोगों के दर्द को समझती हूं. मैंने पार्टी को किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया है, जिससे किसी भी तरह की चोट लगे. अब तक पुरुलिया पर नजर नहीं रखी गई थी. न खुशी थी, न सड़क थी, न कुछ था. अब सड़क, खुशी, छात्रों के लिए स्मार्टफोन, तपशली भाई और बहनों के लिए 1000 रुपये की पेंशन है."

तृणमुल सुप्रीमो ने कहा, ‘‘जितना काम हमारी सरकार ने किया है, दुनिया में कोई भी और सरकार उतना नहीं कर पाई है. उसके (भाजपा) प्रधानमंत्री देश को चला नहीं सकते, पूरी तरह अक्षम हैं.’’

बनर्जी हाईप्रोफाइल सीट नंदीग्राम से पर्चा भरने के बाद 10 मार्च को वहां प्रचार के दौरान एक घटना में चोटिल हो गई थीं, उनके पैर, सिर एवं सीने में चोट लगी थी. तृणमूल ने इसे ‘उनकी जान लेने की बीजेपी की साजिश’ करार दिया .

हालांकि चुनाव आयोग ने इस बात से इनकार किया कि मुख्यमंत्री पर हमला हुआ. आयोग ने कहा कि सुरक्षा प्रभारी की चूक की वजह से बनर्जी घायल हुईं.

सीएम ममता बनर्जी के घायल होने पर अमित शाह ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget