एक्सप्लोरर

सीएम ममता बनर्जी के घायल होने पर अमित शाह ने कही ये बात

गृहमंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी के कथित हमले में घायल होने पर गृहमंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आज बांकुड़ा में कहा कि ममता बनर्जी को हाल ही में चोट लगी है और उन्हें दर्द हो रहा है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस शासन द्वारा हत्या किए गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवारों की तकलीफ का क्या?

बांकुड़ा जिले के रानीबंध में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “ आपने कभी भी इन लोगों की पीड़ा महसूस नहीं की. वे विधानसभा चुनाव में वोट डालने के दौरान आपको मुंहतोड़ जबाव देंगे.”

अमित शाह ने कहा कि हमें आशा थी कि कम्यूनिस्ट शासन जाने के साथ ही बंगाल से राजनीतिक हिंसा समाप्त हो जाएगी. मगर राजनीतिक हिंसा बढ़ गई. बीजेपी के 130 से ज्यादा कार्यकर्ता मार दिए गए.

बता दें कि ममता बनर्जी 10 मार्च को नंदीग्राम में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद प्रचार करने के दौरान चोटिल हो गई थीं. उनके बायें पैर, सिर और छाती में चोट लगी थी. उन्हें करीब 48 घंटे तक अस्पताल में रहना पड़ा था.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने दावा किया था कि यह एक षड्यंत्र था. हालांकि, चुनाव आयोग ने इससे इनकार किया. चुनाव आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर कोई हमला नहीं हुआ था.

आयोग ने कहा कि बनर्जी को चोट उनके सुरक्षा प्रभारी की चूक के कारण लगी. चुनाव आयोग ने रविवार को आदेश दिया कि निदेशक (सुरक्षा) विवेक सहाय को उनके पद से हटा दिया जाए और फौरन निलंबित किया जाए.

पूरब मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण प्रकाश को भी निलंबित किया गया है, जबकि जिलाधिकारी विभू गोयल का तबादला कर दिया गया है.

Antilia Explosive Case: फॉरेंसिक ह्यूमन एनालिसिस से चल सकता है पीपीई किट में संदिग्ध का पता: विशेषज्ञ

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget