एक्सप्लोरर

WB Panchayat Elections: 'हिंसा की होगी विस्तृत जांच', राज्य चुनाव आयुक्त बोले- जल्द करेंगे दोबारा मतदान पर फैसला

Bengal Panchayat Elections 2023: बंगाल में पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के बाद अब जल्द ही दोबारा मतदान पर फैसला किया जाएगा. राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा ने कहा कि हिंसा को लेकर कार्रवाई की जाएगी.

West Bengal Panchayat Elections 2023: पश्चिम बंगाल में शनिवार (8 जुलाई) को पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान हुई हिंसा में अब तक 12 लोगों की जान चली गई है. बंगाल राज्य चुनाव आयुक्त (SEC) राजीव सिन्हा ने शनिवार को सुपरवाइजर और रिटर्निंग अधिकारियों से रिपोर्ट मिलने के बाद वोट से छेड़छाड़ की शिकायतों पर गौर करने और हिंसा वाली जगहों पर फिर से मतदान पर निर्णय लेने का वादा किया है. 

राजीव सिन्हा ने कहा, "दिन के मतदान के दौरान हिंसा की घटनाओं की सबसे अधिक शिकायतें चार जिलों से आईं और चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा करते समय इन सभी जिलों को ध्यान में रखा जाएगा. इस बीच एसईसी को विभिन्न राजनीतिक दलों से काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा.

9 जुलाई को होगा पुनर्मतदान पर फैसला 

सिन्हा का कहना है कि पुनर्मतदान पर फैसला रविवार (9 जुलाई) को लिया जाएगा जब सुपरवाइजर और रिटर्निंग अधिकारी मतदान प्रक्रिया की जांच और समीक्षा करेंगे. उन्होंने कहा, "मुझे कल रात से हिंसा और झड़पों की जानकारी मिल रही है. इन घटनाओं पर सीधे मुझे और नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों पर कॉल की गईं."

इन जिलों में सबसे ज्यादा हिंसक घटनाएं 

सिन्हा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, "शनिवार को ऐसी सबसे ज्यादा घटनाएं उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और मुर्शिदाबाद जिले जैसे तीन से चार जिलों से सामने आईं. एसईसी को बारासात से 1,300 शिकायतें मिलीं, जिनमें कुछ लोगों के मतपेटियां लेकर भागने की घटनाएं भी शामिल थीं. कल मामले में विस्तृत जांच होगी. उन बूथों पर दोबारा मतदान होगा, जहां सबसे ज्यादा हिंसा हुई और जहां मतदान नहीं हुआ या रोका गया."

उन्होंने कहा कि एसईसी को शनिवार (8 जुलाई) को किसी भी अप्रिय घटना के बारे में कोई सूचना मिलने के तुरंत बाद जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक और सीएपी को सूचित किया गया था. मौतों की संख्या के बारे में बात करते हुए सिन्हा ने कहा, "आधिकारिक तौर पर शनिवार के मतदान के दौरान तीन मौतें हुईं."

ये भी पढ़ें: 'बीजेपी और बीआरएस साथ हैं, क्योंकि पीएम मोदी ने...', जयराम रमेश ने एनसीपी की बगावत को लेकर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Monsoon Session 2026 Day 8 Highlights: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास
Highlights: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास

वीडियोज

Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget