एक्सप्लोरर

Bengal Panchayat Election: बंगाल पंचायत चुनाव में नहीं बढ़ेगी नामांकन की आखिरी तारीख, क्या बोला कलकत्ता हाई कोर्ट?

West Bengal Panchayat Election 2023: पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस, बीजेपी और टीएमसी एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं. चुनाव एक ही चरण में 8 जुलाई को होंगे.

Bengal Panchayat Election Update: कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बढ़ाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने साफ कहा है कि नामांकन की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. कोर्ट ने कहा, "समय बढ़ाने का फैसला पूरी तरह से एसईसी के पास है. एसईसी ऐसे मुद्दे से निपटने के लिए सक्षम है और कोर्ट इसे आयोग के विवेक पर छोड़ती है."

कलकत्ता हाई कोर्ट में विपक्षी नेताओं की तरफ से समय बढ़ाने को लेकर याचिकाएं दायर की गई थीं. नामांकन दाखिल करने को लेकर जारी हिंसा और झड़पों के बीच सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सोमवार (12 जून) को विपक्षी दलों पर हार के डर से चुनाव में देरी करने और राज्य की छवि धूमिल करने के लिए ‘साठगांठ करने' का आरोप लगाया था.

क्या है विपक्ष का आरोप?

वहीं, विपक्षी दल बीजेपी (BJP), कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) ने आरोप लगाया कि उनके उम्मीदवारों को टीएमसी के कार्यकर्ताओं की तरप से विभिन्न जिलों में नामांकन पत्र जमा करने से रोका गया है. विपक्षी दलों ने कहा था कि केंद्रीय बलों की तैनाती के बिना यहां शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव होना असंभव है. इसपर कोर्ट ने कहा, "ऐसे क्षेत्रों में जहां केंद्रीय बलों को तैनात नहीं किया जाता है, वहां यह राज्य पुलिस की जिम्मेदारी होनी चाहिए." 

सुरक्षा को लेकर क्या बोला कोर्ट?

कोर्ट ने कहा, " एसईसी (SEC) को मतदान एजेंटों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. SEC को संवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग पर विचार करना चाहिए." पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 8 जुलाई को एक चरण में ही होंगे. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 जून होगी. त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: 

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री अखंड प्रताप सिंह AAP में शामिल, क्या बोले सीएम अरविंद केजरीवाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
Embed widget