एक्सप्लोरर

मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद भागे लोग कड़ी सुरक्षा में लौट रहे घर, जानें अब कैसा है माहौल

Murshidabad Violence Families: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंसा की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. उन पर हिंसा को नजरंदाज करने का आरोप भी लगा.

Murshidabad Violence Update: संसद से पारित वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद अपने घर छोड़कर भागे लोगों की वापसी हो रही है. धुलियान से भागकर मालदा के राहत शिविरों में शरण लिए लोगों को कड़ी सुरक्षा के बीच वापस लाया गया.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सुरक्षा अधिकारी विस्थापित लोगों को नावों में लादकर भागीरथी नदी पार करा रहे हैं. इन लोगों को रिसीव करने पहुंचे जंगीपुर के पुलिस अधीक्षक आनंद रॉय बताया, "50 लोगों को छोड़कर, सभी मालदा से लौट आए हैं. हम उन्हें लेने के लिए यहां हैं. फिलहाल स्थिति बिल्कुल शांतिपूर्ण है." इस मौके पर टीएमसी सांसद खलीलुर रहमान और समशेरगंज से टीएमसी विधायक अमीरुल इस्लाम भी मौजूद थे.

अब तक 292 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बारे में उन्होंने कहा, "हम पहले दिन से ही लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं और कल हमने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक को हत्या के मामले और एक को दंगा करने के लिए गिरफ्तार किया गया है. हमने अब तक 153 मामले दर्ज किए हैं और 292 आरोपियों को गिरफ्तार किया है."

क्या बोले टीएमसी नेता?

सांसद रहमान ने कहा, "यह अच्छी बात है कि धुलियान से पलायन करने वाले हमारे दोस्त अब अपनी इच्छा से घर वापस आ रहे हैं. धुलियान में माहौल बहुत शांतिपूर्ण है. यही सब चाहते हैं और यह ऐसे ही चलता रहेगा." वहीं, अमीरुल इस्लाम ने दावा किया कि लोगों को वापस नहीं लाया गया है, बल्कि वे स्वेच्छा से धुलियान लौट आए हैं.

इसके अलावा, एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, "उनके इलाके में घरों में तोड़फोड़ नहीं की गई, वे बस डर के मारे भाग गए थे और अब वे घर लौट रहे हैं. हमारा शहर सामान्य स्थिति में लौट रहा है. सात दिन हो गए हैं और स्थिति शांतिपूर्ण है. हमारा भाईचारा कायम रहेगा." शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने मालदा का दौरा किया और विस्थापित लोगों से बातचीत की साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि वे सख्त कार्रवाई करेंगे.

ये भी पढ़ें: 'हिंदुओं को मिलने चाहिए हथियार', मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद सुवेंदु अधिकारी ने ये क्या कह दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget