एक्सप्लोरर

कोरोना से लड़ने के लिए ममता बनर्जी ने पीएम नेशनल रिलीफ फंड में दान किए पांच लाख रुपये

ममता बनर्जी ने कोरोना वायरस से लड़ने में मदद के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष और राज्य आपात राहत कोष में पांच-पांच लाख रुपये का दान दिया.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (Prime Minister’s National Relief Fund) में पांच लाख रुपये का दान दिया है. ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल राज्य आपातकालीन राहत कोष में भी पांच लाख रुपये का योगदान दिया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर यह घोषणा की है.

एक ट्वीट में बनर्जी ने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने एक विधायक या एक मुख्यमंत्री के रूप में कोई वेतन नहीं लिया और अपनी सांसद पेंशन को भी समाप्त कर दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी आय का प्राथमिक स्रोत उनकी रचनात्मक खोज से है, जैसे कि रॉयल्टी जो उन्होंने अपने संगीत और पुस्तकों से प्राप्त की.

ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ''अपने सीमित संसाधनों में से मैं पांच लाख रुपये प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दूंगी. इसके अलावा COVID-19 से लड़ने में हमारे देश के प्रयासों का समर्थन करने के लिए पश्चिम बंगाल राज्य आपातकालीन राहत कोष में भी 5 लाख रुपये का योगदान करूंगी.''

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने एक और ट्वीट में लिखा, ''मैं एक विधायक या एक मुख्यमंत्री के रूप में कोई वेतन नहीं लेती हूं और मैंने संसद की 7 बार सदस्य होने के बावजूद अपनी सांसद पेंशन को छोड़ा है. मेरी आय का प्राथमिक स्रोत मेरी रचनात्मक गतिविधियों से है, जो रॉयल्टी मैं अपने संगीत और पुस्तकों से प्राप्त करती हूं.''

बता दें कि देश में अब तक 1440 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 32 लोगों की मौत हुई है. 140 लोग ठीक हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
E20 के बीच डीजल कारों पर बढ़ा फोकस, जानें Venue Diesel खरीदना कितना सही?
E20 के बीच डीजल कारों पर बढ़ा फोकस, जानें Venue Diesel खरीदना कितना सही?
Embed widget