एक्सप्लोरर

Ganga Aarti: कोलकाता के कदमतला घाट पर गंगा की भव्य महाआरती का शुभारंभ, अभी तक बनारस में होती थी ऐसी आरती

Kolkata Ganga Aarti: कदमतला घाट पर गंगा की भव्य महाआरती में 15 पुजारी शामिल होंगे. पहली आरती में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा मेयर फिरहाद हकीम व अन्य लोग मौजूद रहे.

Gnaga Aarti In Kolkata Started: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक दल भी एक्टिव हो गए हैं. वे मतदाताओं का ध्यान खींचने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (2 मार्च) को कोलकाता के कदमताल घाट पर गंगा आरती की शुरुआत की. यह बनारस के घाट पर होने वाली गंगा आरती जैसी होगी.

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि आरती हर शाम को होगी. गर्मियों में आरती शाम 7 बजे, जबकि सर्दियों में शाम 6 बजे होगी. हुगली के किनारे आरती के लिए अस्थायी मंच बनाया जाएगा, जिसे रोज सुबह हटा दिया जाएगा और शाम को आरती से पहले लगाया जाएगा.

अभी तक बनारस में होती थी ऐसी आरती

कोलकाता में जिस तरह की आरती की शुरुआत की गई है, उस तरह की आरती बनारस में होती है. बताया जा रहा है कि पिछले साल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान वाराणसी घाट पर गंगा आरती देखी थी. इसके बाद से उन्होंने कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम को कोलकाता में भी गंगा आरती के आयोजन को लेकर आदेश दिया था. सभी तैयारियां पूरी करने के बाद गुरुवार से आरती की शुरुआत हो गई.  

ऐसा रहेगा आरती का कार्यक्रम

बताया गया है कि इस आरती 15 पुजारी शामिल होंगे. अगर आरती के समय की बात करें तो यह शाम 4:30 बजे होगी. गुरुवार को पहली आरती के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा मेयर फिरहाद हकीम व अन्य लोग मौजूद रहे. ममता बनर्जी ने आरती शुरू करने के पहले देवी गंगा की एक मूर्ति का अनावरण भी किया. 

इसलिए चुना गया है बाजे कदमतला घाट

2 मार्च को पहली आरती कोलकाता के बाजे कदमतला घाट पर हुई. बताया गया कि आगे भी आरती यहीं पर होगी. सूत्रों के अनुसार, इस घाट का चयन सर्वे के बाद किया गया है. अफसरों ने बाजे कदमतला घाट के अलावा बाबूघाट और प्रिंसेप घाट पर भी विचार किया था, लेकिन स्पेस और सुरक्षा के लिहाज से बाजे कदमतला घाट को ही चुना गया. अफसरों का कहना है कि जल्द ही यह आरती और आसपास का सुंदर नजारा पर्यटकों को भई आकर्षित करेगा.

ये भी पढ़ें

New JNU Rules: धरना या घेराव पर छात्रों को जारी किया गया नोटिस जेएनयू ने लिया वापस, रखा गया था 20 और 30 हजार का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget