एक्सप्लोरर

'उन्हें बचाकर गलती की...', कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा का साथ देने के लिए मांगी माफी, ममता बोलीं- आपस में मत लड़ो

Kalyan Banerjee vs Mahua Moitra: TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में चीफ व्हिप पद से इस्तीफा देने के बाद महुआ मोइत्रा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि उन्होंने 2023 में उनका समर्थन कर गलती की.

लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद सीनियर सांसद कल्याण बनर्जी ने पार्टी की नेता महुआ मोइत्रा पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- '2023 में मैंने महुआ मोइत्रा का संसद में समर्थन किया था, वह भी अपनी इच्छा से, लेकिन आज वह मुझे 'मिसोजिनिस्ट' (महिला विरोधी) कह रही हैं. मुझे खेद है कि मैंने एक ऐसी महिला का समर्थन किया जो बुनियादी कृतज्ञता भी नहीं रखती.'

महुआ मोइत्रा का जवाब और नई नियुक्ति
कल्याण बनर्जी की पोस्ट के कुछ घंटे बाद, महुआ मोइत्रा ने काकोली घोष दस्तीदार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस का नया चीफ व्हिप बनाए जाने पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरे वरिष्ठ सहयोगियों काकोली घोष दस्तीदार और शताब्दी रॉय को क्रमशः चीफ व्हिप और उपनेता बनाए जाने पर हार्दिक बधाई.'

विवाद की जड़ -'पिग' टिप्पणी और महिला विरोधी बयान
महुआ मोइत्रा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कल्याण बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा था, 'सूअर से कुश्ती नहीं करनी चाहिए, क्योंकि सूअर को मजा आता है और आप गंदे हो जाते हैं.' उन्होंने ये भी कहा था कि भारतीय संसद में सभी दलों में 'महिला विरोधी, यौन कुंठित पुरुष' मौजूद हैं. इसके जवाब में कल्याण बनर्जी ने उनके हालिया विवाह पर हमला करते हुए कहा, 'वह कहती हैं मैं महिला विरोधी हूं, लेकिन उन्होंने एक 65 साल के शादीशुदा व्यक्ति से शादी की है.'

बनर्जी ने जताई चिंता, कहा– पुरुषों को भी सम्मान मिलना चाहिए
बनर्जी ने महुआ की 'पिग' और 'सेक्सुअली फ्रस्ट्रेटेड' जैसी टिप्पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यदि ऐसा कोई बयान किसी महिला के खिलाफ दिया गया होता तो पूरे देश में हंगामा मच जाता. उन्होंने कहा, 'दुर्व्यवहार, दुर्व्यवहार ही होता है - चाहे वह किसी भी लिंग के खिलाफ हो.'

ममता बनर्जी की चेतावनी, आंतरिक झगड़े न करें
कल्याण बनर्जी ने बताया कि उन्होंने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्चुअल बैठक में कहा था कि सांसदों के बीच समन्वय की कमी है. उन्होंने कहा, 'यदि दोष मेरा है तो मैं इस्तीफा देता हूं.' ममता बनर्जी ने सभी सांसदों से आपसी लड़ाई छोड़कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करने और आगामी विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget