एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल के 30 लाख मनरेगा मजदूरों को ममता बनर्जी ने दी खुशखबरी, शुरू हो गई महीनों से लटकी पेमेंट

MGNEGA News: पश्चिम बंगाल ने मनरेगा की पेमेंट नहीं किए जाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था. इस बीच अब राज्य में पेमेंट की शुरुआत हो गई है.

West Bengal MGNREGA News: पश्चिम बंगाल के लाखों 'महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम' (मनरेगा) मजदूरों को खुशखबरी मिली है. राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल के 30 लाख मनरेगा मजदूरों के बकाया पैसे का भुगतान करना शुरू कर दिया है. एक वरिष्ठ मंत्री ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इसकी जानकारी दी है. मनरेगा के बकाया पैसे को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार ने दिल्ली में आकर प्रदर्शन भी किया था. 

राज्य सरकार ने सोमवार (26 फरवरी) को मनरेगा मजदूरों के बैंक खातों में 2,700 करोड़ रुपये की बकाया राशि ट्रांसफर करना शुरू कर दिया. मंत्री ने बताया कि ये बकाया मार्च 2022 से ही केंद्र सरकार की तरफ से पेंडिंग था. राज्य के पंचायत मंत्री प्रदीप मजूमदार ने कहा, 'कल बड़ी संख्या में ट्रांसफर सफलतापूर्वक किए गए, लेकिन कुछ बैंक की ओर से टेक्निकल परेशानियों की वजह से पेमेंट असफल रही. हमें उम्मीद है कि बाकी के पैसे का ट्रांसफर आज पूरा हो जाएगा.'

कोलकाता में ममता ने किया था धरना

पंचायत मंत्री प्रदीप मजूमदार ने कहा कि 30 लाख मनरेगा मजदूरों को उनका बकाया पैसा मिलने वाला है. इनमें से ज्यादा मजदूर दक्षिण 24 परगना जिले से हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस महीने की शुरुआत में कोलकाता में 48 घंटे का धरना दिया था और मांग की थी कि केंद्र राज्य को बकाया राशि जारी करे. उन्होंने उस वक्त ऐलान किया था कि उनकी सरकार मनरेगा मजदूरों के बैंक खातों में बकाया पैसा ट्रांसफर करने वाली है. 

पश्चिम बंगाल में मनरेगा का मुद्दा काफी गरमाया हुआ था. पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी टीएमसी नेताओं संग दिल्ली में धरना देने भी पहुंचे थे. ममता बनर्जी ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी. मनरेगा का पैसा ऐसे वक्त में ट्रांसफर किया गया है, जब देश में कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. ममता को उम्मीद हैं कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में ज्यादा से ज्यादा सीटों को जीतने वाली है. 

यह भी पढ़ें: संदेशखाली केसः ‘हफ्ते भर में गिरफ्तार हो जाएगा शेख शाहजहां’, TMC नेता का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget