एक्सप्लोरर

Ukraine से लौटे भारतीय छात्रों की पश्चिम बंगाल सरकार ने ऐसे की मदद, सीएम ने समझाया पूरा प्लान

Mamata Banerjee Hits Out PM Modi: ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम की राज्यों के साथ मीटिंग असल मुद्दों को उठाने के लिए नहीं थी. बल्कि इस मीटिंग को इसलिए आयोजित किया गया कि सभी दोष राज्यों पर मढ़े जा सकें.

West Bengal Govt Announces Plan: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की राज्यों के साथ मीटिंग को लेकर उन पर हमला बोला है. ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की राज्यों के साथ मीटिंग पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी की राज्यों के साथ मीटिंग असल मुद्दों को उठाने के लिए नहीं थी. बल्कि इस मीटिंग को इसलिए आयोजित किया गया कि सभी दोष राज्यों पर मढ़े जा सकें.

यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों के बारे में बात करते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हमने MEA के साथ उचित समन्वय के माध्यम से सभी 422 छात्रों को तीन श्रमिकों के साथ यूक्रेन से बिना किसी परेशानी के वापस लाने में सक्षम रहे. यूक्रेन से लौटे कुल 412 स्टूडेंट मेडिकल के थे, जिनमें से 409 एमबीबीएस और 3 डेंटल के थे. ममता बनर्जी ने कहा कि सभी छठवें साल के मेडिकल छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप करने की इजाजत है. पांचवें और चौथे वर्ष के छात्रों को 'ऑब्जर्विंग सीट', तीसरे और दूसरे वर्ष के छात्रों को 'प्रेक्टिक क्लासेस' में शामिल होने की इजाजत है. पहले साल के नीट-क्वालिफाइड छात्र प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में काउंसलिंग के लिए जा सकते हैं. 

ममता बनर्जी ने कहा कि 422 छात्रों में से 6 इंजीनियरिंग से और 1 पशु चिकित्सा से था. सभी विवरणों के साथ छात्रों के सीवी इकट्ठे किए गए हैं और उनके प्रवेश के लिए संबंधित विभागों के साथ उन्हें शेयर किया गया है. सभी इंजीनियरिंग छात्रों को JIS ग्रुप के तहत प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटों की पेशकश की गई है. 3 डेंटल छात्रों में से, एक छात्र जिसने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है, उसे गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज कोलकाता में इंटर्नशिप की इजाजत दी जाएगी. दूसरे साल और बाकी बचे छात्रो को सरकारी डेंटल कॉलेजों में ऑब्जर्विशिप और प्रेक्टिकल क्लासेस की इजाजत दी जाएगी.

एक पशु चिकित्सक छात्र को हमारी पश्चिम बंगाल की यूनिवर्सिटी ऑफ एनिमल एंड फिशरी साइंसेज में प्रवेश दिया गया है. नादिया डीएम के साथ दो श्रमिकों को डीआरडब्ल्यू (अनौपचारिक कार्यकर्ता) के रूप में जोड़ा गया है, उनके परिवार को भी लघु व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण दिया जा रहा है. तीसरा व्यक्ति दुबई में नौकरी के लिए निकला है.

ये भी पढ़ें: Hijab Row: हिजाब मामले पर जल्द हो सकती है सुनवाई, चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ता से कहा- 2 दिन कीजिए इंतज़ार

ये भी पढ़ें: Karnataka Bible Row: कर्नाटक के स्कूलों में नया विवाद, हिजाब के बाद, क्लास में बाइबिल पर बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
अग्निवीरों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट?
अग्निवीरों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट?
भारत सरकार का बड़ा फैसला, रसोई गैस की सप्लाई से हटाया इमरजेंसी कंट्रोल, जानें क्या किया बदलाव
भारत सरकार का बड़ा फैसला, रसोई गैस की सप्लाई से हटाया इमरजेंसी कंट्रोल, जानें क्या किया बदलाव
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OPEC+ करेगा बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ करेगा बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget