एक्सप्लोरर

West Bengal: राज्यपाल धनखड़ का महुआ मोइत्रा को जवाब, कहा- OSD में कोई मेरा करीबी नहीं, सभी अलग-अलग जाति से

टीएमसी सांसद महुआ मित्रा ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को 'अंकल जी' कहते हुए दावा किया कि उनके परिवार के सदस्यों और अन्य परिचितों को राजभवन में ओएसडी नियुक्त किया गया है.राज्यपाल धनखड़ ने कहा है- महुआ मोइत्रा ने ट्वीट के माध्यम से मीडिया में कहा कि राजभवन में व्यक्तिगत स्टॉफ में कार्य करने वाले लोगों में रिश्तेदारों को नियुक्त किया गया है, जो पूरी तरह से गतल है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ओएसडी के पदों को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ और तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा आमने सामने हैं. महुआ मोइत्रा ने कहा है कि ‘अंकल जी’ अपने पूरे गांव और खानदान को राजभवन में ले आए हैं. मोइत्रा के इस दावे पर अब राज्यपाल धनखड़ ने जवाब दिया है. राज्यपाल ने कहा है कि ओएसडी के पदों पर कोई भी मेरा करीबी रिश्तेदार नहीं है. सभी लोग अलग-अलग जाति से हैं.

राज्यपाल धनखड़ ने क्या जवाब दिया है?

राज्यपाल धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘’महुआ मोइत्रा ने ट्वीट के माध्यम से मीडिया में कहा कि राजभवन में व्यक्तिगत स्टॉफ में कार्य करने वाले लोगों में रिश्तेदारों को नियुक्त किया गया है, जो पूरी तरह से गलत है.’’ उन्होंने कहा, ‘’ओसडी तीन राज्यों से हैं और सभी चार अलग अलग जातियों से संबंध रखते हैं. इनमें से कोई भी परिवार या फिर करीबी रिश्तेदार का हिस्सा नहीं है. चार न तो मेरी जाति के हैं और न ही मेरे राज्य से हैं.’’

महुआ मित्रा ने क्या आरोप लगाए थे?

बता दें कि टीएमसी सांसद महुआ मित्रा ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को 'अंकल जी' कहते हुए दावा किया कि उनके परिवार के सदस्यों और अन्य परिचितों को राजभवन में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है. मोइत्रा ने एक सूची ट्विटर पर साझा की, जिसमें राज्यपाल के ओएसडी अभ्युदय शेखावत, ओएसडी-समन्वय अखिल चौधरी, ओएसडी-प्रशासन रुचि दुबे, ओएसडी-प्रोटोकॉल प्रसांत दीक्षित, ओएसडी-आईटी कौस्तव एस वलिकर और नव-नियुक्त ओएसडी किशन धनखड़ का नाम है.

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद ने साथ ही कहा कि शेखावत धनखड़ के बहनोई के बेटे, रुचि दुबे उनके पूर्व एडीसी मेजर गोरांग दीक्षित की पत्नी और प्रसंत दीक्षित भाई हैं. मोइत्रा ने कहा कि वलिकर, धनखड़ के मौजूदा एडीसी जनार्दन राव के बहनोई हैं जबकि किशन धनखड़ राज्यपाल के एक और करीबी रिश्तेदार हैं.

मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताने से संबंधित धनखड़ के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'अंकलजी पश्चिम बंगाल की 'चिंताजनक स्थिति' सुधर जाएगी अगर आप क्षमा-याचना करके वापस दिल्ली चले जाएं और कोई अन्य नौकरी तलाश लें.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus India: देश में 61 दिनों के बाद सबसे कम केस दर्ज, कल हुई 2427 की मौत

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा: दो ट्रेनों के आपस में टकराने से अबतक 50 लोग मरे, कई घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget