एक्सप्लोरर

Coronavirus India: देश में 61 दिनों के बाद सबसे कम केस दर्ज, कल हुई 2427 की मौत

Coronavirus India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ती नज़र आ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 636 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 2427 लोगों की मौत हो गई. हालांकि कल एक लाख 74 हजार 399 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ती नज़र आ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 636 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 2427 लोगों की मौत हो गई. हालांकि कल एक लाख 74 हजार 399 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

61 दिनों में सबसे कम केस दर्ज

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना वायरस के नए मामले 61 दिनों में सबसे कम है. इससे पहले सबसे कम केस सात अप्रैल को दर्ज किए गए थे, तब एक दिन में एक लाख 15 हजार से ज्यादा केस सामने आए थे. मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में अब दैनिक पॉजिटिविटी रेट 6.34 फीसदी हो गई है.

  • कुल केस- दो करोड़ 89 लाख 9 हजार 975
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 71 लाख 59 हजार 180
  • कुल मौत- तीन लाख 49 हजार 186
  • कुल एक्टिव केस- 14 लाख 01 हजार 609

देश में अबतक 23 करोड़ 27 लाख 86 हजार 482 डोज लगीं

वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 13 लाख 90 हजार 916 डोज लगाई गईं हैं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23 करोड़ 27 लाख 86 हजार 482 हो गया है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि भारत में कल कोरोना वायरस के 15 लाख 87 हजार 589 सैंपल टेस्ट किए गए हैं. जिसके बाद कल तक कुल 36 करोड़ 63 लाख 34 हजार 111 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

चार जिलों को छोड़कर यूपी के सभी जिलों में हटा कोरोना कर्फ्यू

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के चार और जिलों में सप्ताह में पांच दिन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू में छूट देने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद आज से वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिलों में कोरोना कोरोना कर्फ्यू में छूट मिलेगी और अब राज्य के 71 जिले छूट वाली श्रेणी में आ जाएंगे. रविवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कोविड प्रबंधन की समीक्षा के बाद वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिलों में कोरोना कर्फ्यू में छूट देने के निर्देश दिए थे.

यह भी पढ़ें-

Delhi unlock: 50 फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो दौड़नी शुरू, ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे बाजार | यहां पढ़ें नई गाइडलाइन्स

इनकम टैक्स का नया पोर्टल आज से शुरू, 18 जून को लॉन्च होगा नया टैक्स पेमेंट सिस्टम- CBDT

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
LIVE: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget