एक्सप्लोरर

कोलकाता लौटते ही चीफ सेक्रेटरी पर भड़के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, पूछा- 'क्या पुलिस ने दी थी धरना-प्रदर्शन की इजाजत'

Abhishek Banerjee: राजभवन के सामने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इसे लेकर राज्यपाल ने पूछा किस कानूनी प्रावधान के तहत इजाजत दी गई.

Abhishek Banerjee Protest: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के अधिकारी ने रविवार को राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगा कि पुलिस प्रशासन राजभवन के सामने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन की अनुमति कैसे दे सकता है, जबकि परिसर के 150 मीटर क्षेत्र के दायरे में पूरे साल चौबीसों घंटे निषेधाज्ञा लागू रहती है. राज्यपाल कार्यालय से मुख्य सचिव एचके द्विवेदी को एक विज्ञप्ति भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है. 

राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे अभिषेक बनर्जी

राज्यपाल सीवी आनंद बोस इस समय दर्जिलिंग में हैं. उन्होंने अपना दौरा बीच में छोड़कर रविवार को कोलकाता लौटने का फैसला किया, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी गुरुवार (5 अक्टूबर) शाम से राजभवन के सामने मैराथन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं.

तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने दावा किया है कि जब तक राज्यपाल कोलकाता वापस आकर तृणमूल प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिलते और मनरेगा जैसी विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत पश्चिम बंगाल को केंद्रीय बकाया देने में केंद्र सरकार की अनिच्छा के मुद्दे पर चर्चा नहीं करते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

हालांकि राजभवन के सूत्रों ने राज्यपाल के रविवार (8 अक्टूबर) को शहर लौटने की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वह तृणमूल प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे या नहीं.

राज्यपाल कार्यालय ने मुख्य सचिव से मांगा स्पष्टीकरण 

मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में राज्यपाल कार्यालय ने तीन प्रश्नों पर स्पष्टीकरण मांगा है. पहला यह कि क्या कोलकाता पुलिस ने राजभवन के सामने अस्थायी मंच बनाकर धरना-प्रदर्शन करने की इजाजत दी थी?

दूसरा सवाल, यदि शहर की पुलिस ने इसकी अनुमति दी थी तो यह किस कानूनी प्रावधान के तहत दी गयी थी? तीसरा सवाल, यदि उसने अनुमति नहीं दी थी तो पिछले तीन दिन से पुलिस की अनुमति के बिना धरना-प्रदर्शन किए जाने के मामले में नगर पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

ये भी पढ़ें: Israel Vs Hamas: इजराइल को मिला भारत और अमेरिका का साथ, हमास के आतंकी हमलों पर इन देशों ने दी बधाई, जानें कौन देश किसके साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget