एक्सप्लोरर

Governor Vs TMC: पश्चिम बंगाल में टीएमसी और राज्यपाल में तकरार, सीएम ममता बनर्जी ने सीवी आनंद बोस को पत्र लिख कहा- 'मैं हैरान हूं कि...'

CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस मनाने को लेकर सीएम और राज्यपाल के बीच विवाद हो गया है. सीएम ममता बनर्जी ने सीवी आनंद बोस को पत्र लिखा है.

West Bengal Foundation Day: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले नामांकन के दौरान हुई झड़पों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और राज्यपाल सीवी आनंद बोस आमने-सामने हैं. राज्यपाल ने राजभवन में 'पीस रूम' की स्थापना की है. उन्होंने कहा कि पीस रूम का उद्देश्य बंगाल में आम आदमी की शांति और बिना भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पाए इसके लिए की गई है.  

इस बीच राज्य के स्थापना दिवस मनाने को लेकर भी विवाद हो गया है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को एक पत्र लिखकर मंगलवार (20 जून) को राज्य का स्थापना दिवस मनाने के उनके 'एकतरफा' फैसले पर हैरानी जताई है.

'विभाजन का दर्द और सदमा ऐसा था कि...'

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि विभाजन का दर्द और सदमा ऐसा था कि राज्य के लोगों ने भारत की आजादी के बाद से कभी भी किसी भी दिन को स्थापना दिवस के रूप में नहीं मनाया. मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को लिखे अपने पत्र में कहा, "मैं यह जानकर स्तब्ध और हैरान हूं कि आपने 20 जून को कोलकाता के राजभवन में एक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसे आपने विशेष रूप से 'पश्चिम बंगाल राज्य स्थापना दिवस' के रूप में वर्णित करने के लिए चुना है."

हिंसा की घटनाएं वास्तविकता हैं- राज्यपाल 

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में पंचायत चुनाव से पहले हो रही हिंसा की घटनाएं 'वास्तविकता हैं, न कि कल्पना' और वह इन्हें रोकने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. बोस ने कहा, "कई घटनाएं हुई हैं, जिन्हें हम रोकने की कोशिश कर रहे हैं. हम से अभिप्राय सभी हितधारकों के मिलकर कार्य करने से है, जिसमें राज्य सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी), सभी राजनीतिक दल, मीडिया और खामोश रहने वाला बहुमत शामिल है."

ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'अगर हमने गलती की होती तो...', शिवसेना के स्थापना दिवस पर बोले सीएम एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे ने भी दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget