एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस अपने पुराने गढ़ में भी नहीं दिखा सकी कमाल, 2016 में जीती थीं 26 सीटें 

मुर्शिदाबाद को राज्य पार्टी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का गढ़ माना जाता है, जबकि मालदा कभी कांग्रेस के दिवंगत नेता एबीए गनी खान चौधरी का गढ़ माना जाता था.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच भले ही तीखी लड़ाई रही, लेकिन दोनों दलों ने संयुक्त रूप से अपने साझा विरोधी कांग्रेस का उसके पुराने गढ़ मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में सफाया कर दिया. कांग्रेस का इन दोनों जिलों में वामपंथ के 34 वर्षों के शासनकाल के दौरान और तृणमूल कांग्रेस के दस वर्षों के शासनकाल में भी दबदबा था, लेकिन इस चुनाव में उसका खाता भी नहीं खुला.

मुर्शिदाबाद को राज्य पार्टी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का गढ़ माना जाता है, जबकि मालदा कभी कांग्रेस के दिवंगत नेता एबीए गनी खान चौधरी का गढ़ माना जाता था.

मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों के 32 विधानसभा क्षेत्रों में 26 सीटों पर तृणमूल ने जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी ने बाकी छह सीटों पर अपना परचम लहराया. उम्मीदवारों के निधन के कारण मुर्शिदाबाद में दो सीटों पर चुनाव रद्द कर दिया गया है.

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस ने 2016 के चुनावों में 20 में से 14 सीटों पर जीत दर्ज की थी और मालदा के 12 सीटों में सात पर उसने जीत हासिल की थी. कांग्रेस के सहयोगी के तौर पर 2016 के चुनावों में माकपा ने मुर्शिदाबाद में चार सीटों पर और मालदा में एक सीट पर जीत दर्ज की थी.

2016 में कांग्रेस ने बंगाल में 92 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिसमें से 26 सीटें उसे मुर्शिदाबाद और मालदा ज़िलों में मिलीं. कांग्रेस और वामपंथी दल को 2021 में न केवल इन दो जिलों में बल्कि पूरे राज्य में एक भी सीट नहीं आई. 

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में कई रैलियां कीं और सीएए के खिलाफ अपने रूख पर जोर दिया. वहीं बीजेपी ने इन जिलों में रोजगार, शिक्षा और बेहतर सड़क संपर्क का वादा कर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया.

कर्नाटक: चामराजनगर में ऑक्सीजन की कमी के चलते 24 लोगों की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज

Embed widget