एक्सप्लोरर

मैराथन बैठक के बाद बंगाल और असम के BJP उम्मीदवारों पर हुई चर्चा, आज जारी हो सकती है पहली सूची

विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक गुरुवार देर रात तक चली. पहले दो चरणों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई. बीजेपी आज अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है.

नई दिल्ली. पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. बैठक में असम और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर मंथन हुआ. असम और पश्चिम बंगाल में पहले दो चरणों में जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होने हैं, उन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर इस बैठक में चर्चा की गई. हालांकि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की गई. सूत्रों के मुताबिक पार्टी शुक्रवार को दोनों राज्यों में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है.

बैठक के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि आज की बैठक में पहले दो चरणों में जिन सीटों पर मतदान होने हैं, उन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि नामों को अंतिम रूप देकर जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी. पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए शुभेन्दु अधिकारी को उतारे जाने को लेकर बैठक में कोई फैसला नहीं हो सका, लेकिन सूत्रों की मानें तो पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ वहां से मैदान में उतार सकती है. सूत्रों का कहना है कि खुद अधिकारी ने वहां से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है.

इस बारे में जब भाजपा नेता मुकुल राय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि अधिकारी नंदीग्राम से चुनाव लड़ें, लेकिन पार्टी ने अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है. बता दें कि कभी ममता बनर्जी के करीबी रहे अधिकारी कुछ महीने पहले ही बीजेपी में शामिल हुए हैं.

उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए आज बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

असम के 86 उम्मीदवारों पर हुई चर्चा असम में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों असम गण परिषद (अगप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के बीच 86 सीटों पर तालमेल हो गया है. इन सीटों में से अधिकांश पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है. बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी ने 86 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की.

असम प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष रंजीत दास ने अगप और यूपीपीएल के अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई एक बैठक के बाद कहा, ‘‘बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने सीटों के तालमेल को अंतिम रूप दे दिया है. कौन सा दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, मैं इसका खुलासा नहीं कर रहा हूं क्योंकि हमारे सहयोगियों को अपने कुछ आंतरिक मामलों को सुलझाना है. ’’ दास ने कहा कि बीजेपी जल्द ही पहले दो चरणों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी. उन्होंने हालांकि कहा कि पार्टी ने अभी 12 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय नहीं किया है और उन्हें फिलहाल लंबित रखा है.

यह पूछे जाने पर कि क्या सर्वानंद सोनोवाल ही बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, उन्होंने कहा कि पार्टी जहां सत्ता में होती है वहां अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं करती. उन्होंने कहा, ‘‘जहां हम सत्ता में नहीं होते हैं वहां पार्टी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करती है.’’

92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी! इस बीच, सूत्रों ने बताया कि सीटों के तालमेल के मुताबिक बीजेपी 92 सीटों पर, अगप 26 जबकि यूपीपीएल आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है. साल 2016 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 60 सीटों पर जीत मिली थी जबकि अगप को 14 सीटों पर जीत मिली थी. यूपीपीएल बीजेपी के साथ गठबंधन का हाल ही में हिस्सा बनी है. फिलहाल विधानसभा में उसका एक भी सदस्य नहीं है.

पिछले चुनाव में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने बीजेपी और अगप के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उसने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस बार चुनाव में बीपीएफ ने कांग्रेस और एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन किया है.

असम में तीन चरणों में मतदान असम में 27 मार्च से छह अप्रैल के बीच तीन चरणों में मतदान संपन्न होगा. पहले चरण के तहत राज्य की 47 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत 39 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल और तीसरे व अंतिम चरण के तहत 40 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को मतदान संपन्न होगा. वहीं, पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में चुनाव होंगे.

ये भी पढ़ें:

असम चुनाव: NDA में सीटों का फॉर्मूला तय, बीजेपी के होंगे 92 उम्मीदवार

'मेट्रोमैन' ई श्रीधरन को CM उम्मीदवार बनाने वाले बयान से केंद्रीय मंत्री पलटे, शशि थरूर ने ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget