एक्सप्लोरर

West Bengal Election Results 2021: रुझानों में लगातार पिछड़ रही है बीजेपी, 100 से कम सीटों पर पहुंची

रुझानों को लेकर बजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ये रुझान है हमें परिणाम के लिए इंतजार करना चाहिए. वहीं बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये शुरुआती रुझान हैं. विजयवर्गीय ने कहा कि 'टीएमसी के गुंडो' ने लोगों के घर जाकर धमकाया है यही कारण है कि पोस्टल बैलेट में उन्हें बढ़त मिली है.

कोलकाताः जैसे जैसे दिन चढ़ते जा रहे हैं वैसे वैसे चुनावी रुझान भी साफ होते जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल में सभी 292 सीटों के रुझान आ चुके हैं. ताज रुझानों में बीजेपी 100 से भी नीचे पहुंच गई है. ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी 96 सीटों पर पहुंच गई है जबकि टीएमसी 191 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. अब से कुछ देर पहले रुझानों में बीजेपी 115 सीटों तक पहुंच गई थी.

हालांकि ममता बनर्जी के लिए एक बुरी खबर भी है. नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही है. शुभेंदु अधिकारी उनसे सात हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक टीएमसी और बीजेपी के बीच करीब 16 प्रतिशत का फासला देखने को मिल रहा है. 

शुरुआती ढ़ाई घंटे (10.30 बजे) के रुझान में बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी इस सीट पर ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक 10.30 बजे तक इस सीट पर शुभेंदु अधिकारी 7287 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, ममता बनर्जी अब तक 5790 वोटो से पीछे हैं.

वहीं रुझानों को लेकर बजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ये रुझान है हमें परिणाम के लिए इंतजार करना चाहिए. वहीं बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये शुरुआती रुझान हैं. विजयवर्गीय ने कहा कि 'टीएमसी के गुंडो' ने लोगों के घर जाकर धमकाया है यही कारण है कि पोस्टल बैलेट में उन्हें बढ़त मिली है.

साल 2016 का चुनाव

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को भारी बहुमत मिला था. राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से टीएमसी ने 211 सीटों पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस 44 सीटें जीतकर राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. पिछले चुनाव में सीपीएम 26, सीपीआई को 1, आरएसपी को 3, फॉरवर्ड ब्लॉक को 3, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा को 3 और एक सीट निर्दलीय को मिली थी. वहीं, बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

चुनाव आयोग के मुताबिक नंदीग्राम सीट पर बीजेपी उम्मीदवार Suvendu Adhikari सात हजार वोटों से आगे, Mamata Banerjee पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget