एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव में TMC को मिली जीत, ममता बनर्जी ने कहा- नंदीग्राम में कुछ गड़बड़ी हुई है

ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं केंद्र से सभी भारतीय नागरिकों को टीका देने का अनुरोध करती हूं. देश के 140 करोड़ लोगों को टीका देने के लिए 30,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. अगर केंद्र ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया तो मैं यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दूंगी.’’

कोलकाता: विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के शानदार जीत की ओर बढ़ने पर लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल ने अपने जनादेश से भारत को बचा लिया. बनर्जी ने कहा कि कोविड-19 महामारी से निपटना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने पार्टी के नेताओं से विजय रैली आयोजित न करने को कहा है. वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम में कुछ गड़बड़ी हुई है.

करीब दो महीने बाद खड़े होकर बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, 'यह बंगाल के लोगों, लोकतंत्र की जीत है. बंगाल ने आज भारत को बचा लिया है. कई विषमताओं-केंद्र, उसके तंत्र और उसकी एजेंसियों के खिलाफ लड़ते हुए यह जबरदस्त जीत मिली है. इस जीत ने मानवता को बचा लिया है.' बनर्जी ने कहा, 'मैं अब ठीक हो रही हूं. कुछ दिन पहले मैंने आपको बताया था कि मैं ठीक हो गई हूं और प्लास्टर हटवाऊंगी.'

नंदीग्राम में 10 मार्च को बनर्जी को चोट लग गई थी. जिसके बाद उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया. अपने चुनावी वादे को दोहराते हुए बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के लोगों को नि:शुल्क टीके मुहैया कराएगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं केंद्र से सभी भारतीय नागरिकों को टीका देने का अनुरोध करती हूं. देश के 140 करोड़ लोगों को टीका देने के लिए 30,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. अगर केंद्र ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया तो मैं यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दूंगी.'

'नंदीग्राम में कुछ गड़बड़ी हुई'
मुख्यमंत्री ने निर्वाचन आयोग पर भी हमला करते हुए कहा कि उनकी पार्टी से गलत व्यवहार किया गया. बनर्जी ने कहा, 'मैंने 2021 में 221 (सीटों) का लक्ष्य बनाया था. हम इस आंकड़े के पास पहुंच गए और मैं बंगाल के लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं.' उन्होंने आरोप लगाया कि नंदीग्राम में कुछ गड़बड़ी हुई है और वह इसके खिलाफ अदालत का रुख करेंगी.

बनर्जी ने कहा, 'बंगाल में हमें इतनी बड़ी जीत मिली है लेकिन मैं नंदीग्राम के लोगों के फैसले को स्वीकार करती हूं. नंदीग्राम के लोगों को फैसला करने दें. जो भी फैसला है, मैं इसे स्वीकार करती हूं.' उन्होंने कहा, 'लेकिन मुझे लगता है कि मेरी जीत की खबर आने के बाद कुछ गड़गड़ी हुई है. इसके बाद सुनने में आया कि परिणाम बदल गया. मैं इस मुद्दे पर अदालत जाऊंगी.'

यह भी पढ़ें: West Bengal Election Results 2021: बंगाल के चुनाव परिणाम पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget