एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल चुनाव बहुत महत्वपूर्ण जो तय करेगा कि भारत वन नेशन, वन पार्टी स्टेट बनेगा या नहीं-प्रशांत किशोर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस पूरा जोर लगा रही हैं. तृणमूल कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का कहना है कि इस चुनाव से तय होगा कि भारत बहुदलीय लोकतंत्र की जीवंतता को बनाए रखेगा या वन नेशन, वन पार्टी स्टेट बन जाएगा. उनके अनुसार इस चुनाव के परिणाम का बंगाल के बाहर भी असर पड़ेगा.

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीतने के लिए बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है तो तृणमूल कांग्रेस तीसरी बार सत्ता में आने के लिए जोर लगा रही है. तृणमूल कांग्रेस की चुनावी रणनीति बनाने में प्रशांत किशोर अहम भूमिका निभा रहे हैं. टीमएसी से पहले प्रशांत बीजेपी सहित कई पार्टियों के लिए काम कर चुके हैं. प्रशांत किशोर दावा करते रहे हैं कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में टीमएसी की जीत होगी. प्रशांत ने टेलीग्राफ से कहा कि बंगाल का चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इससे तय होगा कि भारत वन नेशन, वन पार्टी स्टेट बनेगा या नहीं.

चुनाव परिणाम का बंगला के बाहर भी पड़ेगा असर प्रशांत के अनुसार, यह चुनाव देश में लोकतंत्र की ट्रेजेक्टरी को परिभाषित करेगा. बंगाल एक क्रिटिकल माइलस्टोन है जहां हम एक राष्ट्र के रूप में नेतृत्व कर रहे हैं. इसका अर्थ होगा कि भारत बहुदलीय लोकतंत्र की जीवंतता को बनाए रखेगा या वन नेशन, वन पार्टी स्टेट बन जाएगा. इससे पता चलता है कि यह चुनाव कितना महत्वपूर्ण है. तृणमूल के लिए बंगाल में बीजेपी से हारने का मतलब होगा कि एक शैडो कास्ट बहुत व्यापक है. इसका बंगाल के बाहर बहुत बड़ा मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ेगा.

बीजेपी हार के बाद भी ताकतवर बनी रहेगी लेकिन दूसरे दल नहीं प्रशांत ने कहा कि बंगाल में टीएमसी हारती है तो यह बीजेपी को चुनौती देने की व्यवहार्यता पर सवाल खड़ा करेगा और कई दूसरे लोग दबाव में आ जाएंगे या फिर उनका मनोबल गिर जाएगा. प्रशांत ने इसके लिए 2017 में उत्तरप्रदेश में बीजेपी की जीत का उदाहरण दिया. उन्होने कहा कि बीजेपी की भारी जीत ने नीतीश कुमार के अचानक एनडीए में जाने के फैसले में कुछ भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव को हार भी एक मजबूत नेशनल पॉवर बनी रह सकती है, लेकिन दूसरी पार्टी नहीं. यही लड़ाई हम लड़ रहे हैं.

ममता भरोसेमंद लीडर प्रशांत के मुताबिक, बीजेपी बंगाल में ही जीत सकती थी अगर तृणमूल कॉलेप्स हो जाती लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी वाइल्डली अनपॉपुलर लीडर नहीं बनी हैं, उनके या तृणमूल के खिलाफ कोई व्यापक गुस्सा नहीं है .राज्य में "ममता हटाओ" मूड नहीं है. वह भरोसेमंद लीडर बनी हुई हैं.

यह भी पढ़ें

कोरोना मामलों में उछाल जारी, 114 दिन बाद आए रिकॉर्ड 43 हजार नए केस, 24 घंटे में 25 लाख टीके लगे

शिवसेना का कटाक्ष, कहा- मंदिर में प्यासे मुसलमान बच्चे को पानी देने से इंकार, ये कैसा रामराज्य?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget