एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगालः BJP सांसद ने ममता बनर्जी पर बोला हमला, कहा- जनता का भरोसा खोने की वजह से घबराई हुई हैं

डॉ सरकार ने कहा कि ममता बनर्जी की घबराहट का ही नतीजा है कि वह इस तरह के बयान दे रही हैं कि बीजेपी की रैली में उपद्रवी भेजेंगे.

जैसे जैसे बंगाल के चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजी से लेकर पत्थरबाजी तक की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बांकुरा से बीजेपी सांसद डॉ सुभाष सरकार का कहना है कि यह घटनाएं इस वजह से बढ़ रही है क्योंकि टीएमसी को समझ में आ गया है कि जनता का समर्थन उनसे हट गया है और इसी वजह से खुद सीएम ममता बनर्जी घबराई हुई नजर आ रही हैं.

सांसद डॉ सुभाष सरकार ने कहा कि जिस तरह से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पत्थरबाजी हुई और उसके बाद अब बीजेपी की जनसभाओं में पत्थरबाजी की जा रही है. यह सब दिखा रहा है कि टीएमसी और ममता बनर्जी किस तरह से घबराई हुई है. इसी वजह से वह पत्थरबाजी करवा कर बीजेपी के कार्यकर्ताओं को डराना चाहती हैं.

''क्लब कैप्टन की तरह बयान दे रही हैं ममता''

डॉ सरकार ने कहा कि ममता बनर्जी की घबराहट का ही नतीजा है कि वह इस तरह के बयान दे रही हैं कि बीजेपी की रैली में उपद्रवी भेजेंगे. ऐसे में सवाल ये उठता है कि वह एक प्रदेश की मुख्यमंत्री हैं जो एक संवैधानिक पद पर बैठी हैं या एक क्लब की कैप्टन जो इस तरीके के बयान दे रही हैं.

बीजेपी सांसद और बंगाल बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुभाष सरकार का कहना है कि आने वाले दिनों में बीजेपी बंगाल में पांच बड़ी रथ यात्राएं आयोजित करेगी. इन रथ यात्राओं के जरिए कोशिश की जाएगी कि प्रदेश के छोटे-छोटे इलाकों में और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सके और उनको बीजेपी सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जा सके.

'घबरा गई हैं ममता बनर्जी'

बीजेपी सांसद ने ममता बनर्जी के नंदीग्राम से चुनाव लड़ने को लेकर भी सवाल खड़े किए. बीजेपी सांसद ने कहा कि ममता बनर्जी सालों से भवानीपुर से चुनाव जीती आ रही है लेकिन इस बार वह नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी हैं. ममता बनर्जी का ये एलान साफ तौर पर दिखाता है कि वो आम जनता के भरोसे नहीं बल्कि अल्पसंख्यक वोट बैंक के सहारे चुनाव मैदान में जाना चाहती हैं.

उन्होंने कहा कि इस एलान की एक बड़ी वजह यह भी है कि नंदीग्राम में अल्पसंख्यक आबादी भवानीपुर से ज्यादा है और ममता बनर्जी की रणनीति में नंदीग्राम पर चुनाव लड़ने के पीछे यह भी एक बड़ी वजह मानी जा सकती है.

बीजेपी सांसद ने यह भी इशारा किया है कि आने वाले दिनों में जैसे-जैसे चुनावों की तारीख नजदीक आएगी टीएमसी में टूट होगी और टीएमसी से जुड़े हुए कई बड़े चेहरे जिसमें विधायक और सांसद मौजूद हैं वह बीजेपी के साथ आएंगे. बीजेपी सांसद के मुताबिक टीएमसी में इस टूट की वजह ये भी रहेगी क्योंकि बंगाल में सबको समझ में आ रहा है कि ममता बनर्जी पर जनता ने जो भरोसा किया था वह खत्म होता जा रहा है और इसी वजह से जनता इस बार बदलाव के पक्ष में है.

Exclusive: शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को दिया खुला चैलेंज, कहा- भवानीपुर से लड़ सकता हूं चुनाव

जम्मू में वेब सीरीज तांडव के खिलाफ गुस्सा, हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने मिलकर किया प्रदर्शन

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget