एक्सप्लोरर

जम्मू में वेब सीरीज तांडव के खिलाफ गुस्सा, हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने मिलकर किया प्रदर्शन

वेब सीरीज तांडव के खिलाफ लोगों का गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा है. जम्मू में हिंदू और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर इसका विरोध किया.

जम्मूः वेब सीरीज तांडव को लेकर लोगों का गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा है. इस वेब सीरीज के खिलाफ फैला गुस्सा अब जम्मू पहुंच गया है. बुधवार को जम्मू में हिंदू और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर इस वेब सीरीज के खिलाफ अपना गुस्सा सड़कों पर जाहिर किया.

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जम्मू में हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने मांग की कि इस वेब सीरीज को बनाने वाले सभी लोगों के खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट में मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

वेब सीरीज के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मांग की कि ऐसी वेब सीरीज पर तुरंत बैन रखना चाहिए क्योंकि यह देश में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की का प्रयास है.

बता दें कि देश भर में तांडव को लेकर गुस्से का माहौल है. कुछ लोग इस वेब सीरीज को बैन करने की मांग कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने इस वेब सीरीज के मेकर्स और स्टारकास्ट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की फूलपुर सीट से बीजेपी की सांसद केशरी देवी पटेल ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और सूचना प्रसारण मंत्री को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने तांडव पर कार्रवाई के साथ ही क़ानून में और बदलाव किये जाने की सिफारिश की है.

बीजेपी सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा है कि फिल्म, वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स में अब हिन्दू देवी देवताओं का मजाक बनाने और उनके बारे में दुष्प्रचार करने की परंपरा सी बनती जा रही है. इनसे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और उनकी आस्था पर कुठाराघात होता है.

बीजेपी सांसद ने कहा है कि फिल्में समाज के लिए आइना होती हैं. फिल्म और सीरियल्स की कहानी से लोग प्रभावित होते हैं, ऐसे में इनमे किसी भी धर्म के बारे में अमर्यादित टिप्पणी किये जाने और साथ ही लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के बारे में पाबंदी लगनी चाहिए.

Tandav Row: विवाद के बीच मेकर्स ने कहा- 'तांडव' से हटाए जाएंगे विवादित सीन

'तांडव' विवाद पर बोले आरसीपी सिंह- किसी के पास किसी को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget