एक्सप्लोरर

बंगाल: TMC में बड़ी फूट के आसार, ममता की पार्टी के 10 विधायक और तीन सांसद BJP के संपर्क में- सूत्र

टीएमसी के 10 विधायक और तीन सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं. अगले कुछ दिनों में बीजेपी इन सभी नेताओं के बैकग्राउंड चेक कर इन्हें पार्टी में शामिल करवा सकती है. इसके साथ ही खबर है कि टीएमसी से आए विधायकों में से बीजेपी दो विधायकों को टिकट नहीं देगी.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं के सियासी दल बदलने का सिलसिला और तेज हो गया है. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस आज बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने वाली है. इससे पहले खबर आई है कि सीएम ममता को उनकी ही पार्टी के नेताओं से झटका लग सकता है. जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी फूट के आसार हैं.

10 विधायक और तीन सांसद बीजेपी के संपर्क में 

सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी के 10 विधायक और तीन सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं. अगले कुछ दिनों में बीजेपी इन सभी नेताओं के बैकग्राउंड चेक कर इन्हें पार्टी में शामिल करवा सकती है. इसके साथ ही खबर है कि टीएमसी से आए विधायकों में से बीजेपी दो विधायकों को टिकट नहीं देगी.

294 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है TMC

बता दें कि शुक्रवार को अपने लिए शुभ मानने वाली ममता बनर्जी भी आज सभी 294 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती हैं. ऐसी खबरें हैं कि टीएमसी इस बार 100 से ज्यादा नए चेहरों को मौका देने के मूड में है. उम्मीदवारों के एलान से पहले गुरुवार को टीएमसी में भी रणनीति को लेकर मैराथन बैठक की गई है, जिसमें ममता सरकार के दस सालों के काम, विवाद खत्म करने और लोकसभा में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले इलाकों में जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर देने को कहा गया है. ममता बनर्जी नंदीग्राम से गुरुवार महाशिवरात्रि के दिन नामांकन भर सकती हैं. जिसे हिंदू विरोधी छवि के आरोपों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.

बंगाल में किस चरण में कितनी सीटों पर चुनाव?

पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे. वहीं, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. नतीजों की घोषणा दो मई को होगी.

यह भी पढ़ें-

बंगाल: कोयला-गौ तस्करी में बढ़ीं TMC सांसद अभिषेक के करीबी विनय मिश्रा की मुश्किलें, जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस

Railway ने प्लेटफॉर्म टिकट के दाम में किया तीन गुना इजाफा, 10 रुपये का टिकट मिलेगा 30 रुपये में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी का अचानक लक्षद्वीप हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला?
जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी का अचानक लक्षद्वीप हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला?
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget