एक्सप्लोरर

Railway ने प्लेटफॉर्म टिकट के दाम में किया तीन गुना इजाफा, 10 रुपये का टिकट मिलेगा 30 रुपये में

Platform Ticket Price Hike: पेट्रोल-डीजल और रसोईगैस की कीमतें तो आम आदमी की जेब में छेद कर ही रही हैं वहीं अब रेलवे ने भी प्लेटफॉर्म टिकट के दाम में तीन गुना इजाफा कर दिया है. जिसके बाद 10 रुपये का टिकट अब 30 रुपये में मिलेगा. वहीं देश के कई अन्य शहरों में 10 रुपये का टिकट 50 रुपये का कर दिया है.

पेट्रोल और डीजल, रसोईगैस के दाम बढाए जाने के बाद अब आम आदमी को रेलवे ने भी जोर का झटका दिया है. दरअसल रेलवे ने भी प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल ट्रेन के किराए में काफी बढ़ोतरी कर दी है. जानकारी के मुताबिक रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट के दामों में तीन गुना बढ़ोतरी की है.

गौरतलब है कि पहले एक प्लेटफॉर्म टिकट के लिए 10 रुपये देने पड़ते थे लेकिन तीन गुना दाम बढ़ाए जाने के बाद 30 रुपये देने होंगे. दरअसल कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद हो गई थी लेकिन आज 12 बजे के बाद से दिल्ली के सभी मुख्य रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट मिलने शुरू हो जाएंगे. वहीं देश के कई अन्य शहरों में प्लेटफॉर्म टिकट का दाम 50 रुपए रखा गया है.

मुंबई में 10 रुपये का टिकट 50 रुपये का किया गया

इससे पहले मुंबई में मध्य रेलवे ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गर्मी के मौसम में प्लेटफॉर्म पर अधिक भीड़ से बचने के लिए मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर) के कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ा दी थीं.मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया था कि मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा पास के ठाणे, कल्याण, पनवेल और भिवंडी में प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये के बजाय 50 रुपये का कर दिया गया था. नई दर मुंबई में एक मार्च से ही लागू हो गई थीं जो 15 जून तक प्रभावी रहेंगी.

रेलवे स्टेशन पर ज्यादा भीड़ न हो इस वजह से उठाया गया कदम

वहीं टिकट के दाम में तीन गुना वृद्धि किए जाने पर रेलवे का तर्क है कि कोरोना महामारी के बीच स्टेशनों पर ज्यादा भीड़ इकट्ठा न हो इस वजह से ये फैसला लिया गया है. रेलवे ने ये भी कहा है कि ये एक अस्थायी कदम है जो यात्रियों के हितों में ध्यान रखते हुए उठाया गया है.  गौरतलब है कि प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़ाने का अधिकार लोकल डीआरएम का होता है. प्लेटफॉर्म पर भीड़ को रोकने के लिए डीआरएम दाम बढ़ाते हैं पर सामान्य स्थिति होने पर दाम घटा दिए जाते हैं.

ये भी बढ़ें

Assam Elections: असम में 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी, जानिए AGP-UPPL को कितनी सीटें दी गईं

भारत में तेज हुआ कोरोना टीकाकरण, एक दिन में रिकॉर्ड 10 लाख से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget