एक्सप्लोरर

बंगाल: कोयला-गौ तस्करी में बढ़ीं TMC सांसद अभिषेक के करीबी विनय मिश्रा की मुश्किलें, जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस

सीबीआई का मानना है कि विनय मिश्रा मिडल ईस्ट में कहीं छुपा हुआ है. आज दोपहर तक विनय मिश्रा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो जाएगा.सीबीआई विनय मिश्रा के घर में कई बार छापेमारी कर चुकी है. विनय मिश्रा के संस्थान पर भी छापेमारी की जा चुकी है.

कोलकाता: कोयला तस्करी और गौ तस्करी मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी विनय मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है. विनय मिश्रा के खिलाफ ओपन वारंट मिलने के बाद अब सीबीआई ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

मिडल ईस्ट में कहीं छुपा हुआ है विनय मिश्रा- सीबीआई 

सीबीआई का मानना है कि विनय मिश्रा मिडल ईस्ट में कहीं छुपा हुआ है. सीबीआई के मुताबिक, आज दोपहर तक विनय मिश्रा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो जाएगा. विनय मिश्रा का नाम कुछ महीने पहले ही सामने आया था, जब बीजेपी की ओर से आरोप लगाया गया कि विनय मिश्रा ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का खास है और अवैध कारोबार के रुपयों का लेन देन देखता है. सीबीआई विनय मिश्रा के घर में कई बार छापेमारी कर चुकी है. विनय मिश्रा के संस्थान पर भी छापेमारी की जा चुकी है. हालांकि अभी तक विनय मिश्रा को पकड़ने में सीबीआई को कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है.

भारत-बांग्लादेश सीमा पर हुआ था तस्करी रैकेट का भंडाफोड़

दरअसल पिछले साल नवंबर में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था. तस्करी में कथित सरगना इनामुल हक की गिरफ्तारी हुई. इस तस्करी के तार यूथ तृणमूल कांग्रेस के जनरल सेक्रेट्री नेता विनय मिश्रा तक पहुंचे. 31 दिसंबर 2020 को कोलकाता में विनय मिश्रा के खिलाफ पशु तस्करी और अवैध कोयला खनन के मामले में तलाशी अभियान भी चलाया गया था. विनय मिश्रा के खिलाफ जांच एजेंसी ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया था. लेकिन सर्कुलर नोटिस के बाद विनय मिश्रा फरार हो गया.

करोड़ों में आंकी गई अवैध कीमत वाले कोयले की कीमत 

गौरतलब है कि अवैध रूप से खनन किए गए कोयले को बाजार में बेचा जाता था. इतना ही नहीं अवैध कीमत वाले कोयले की कीमत करोड़ों में आंकी गई. पश्चिम बंगाल में एक रैकेट द्वारा कई सालों तक ब्लैक मार्केट में भी कोयला बेचा गया.

यह भी पढ़ें-

Railway ने प्लेटफॉर्म टिकट के दाम में किया तीन गुना इजाफा, 10 रुपये का टिकट मिलेगा 30 रुपये में

West Bengal Election 2021: उम्मीदवारों पर BJP में मंथन जारी, TMC-लेफ्ट आज जारी कर सकती है कैंडिडेट्स के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget