एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव: कोरोना संकट के बीच कल 7वें चरण का मतदान, 34 सीटों पर 284 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

चुनाव के पूर्व के चरणों में हुई हिंसा के मद्देनजर सातवें चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. 

कोलकाता: कोरोना महामारी से हाहाकार के बीच सोमवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के दौरान 86 लाख से अधिक मतदाता 34 सीटों पर 284 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. इस चरण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गृह निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में भी वोटिंग होगी.

चुनाव के पूर्व के चरणों में हुई हिंसा के मद्देनजर सातवें चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. इस चरण में सेंट्रल फोर्सेस की कुल 653 कंपनियों को सुरक्षा में तैनात किया गया है. आसनसोल और दुर्गापुर समेत पश्चिम बर्धमान जैसे इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं. सबसे ज़्यादा पश्चिम बर्धमान में 154 कंपनियां, दक्षिण दिनाजपुर में 108 कंपनियां, मुर्शिदाबाद में 102 कंपनियां, मालदा में 122 कंपनियां और कोलकाता में 63 कंपनियां तैनात रहेंगी.

जांगीपर और शमशेरगंज सीट पर उम्मीदवारों की मौत की वजह से 16 मई को चुनाव होगा. हालांकि जांगीपर पुलिस डिस्ट्रिक्ट पर 122 कंपनी सेंट्रल फ़ोर्स तैनात रहेगी. चुनाव आयोग दक्षिण कोलकाता की 380 बूथ को गंभीर रूप से संवेदनशील मान रही है. दक्षिण दिनाजपुर में 420 ऐसी बूथ हैं जो कि गंभीर रूप से संवेदनशील हैं. पश्चिम बर्धमान में ऐसे बूथों की संख्या 1428 है. मालदा में ये संख्या है 1120. मुर्शिदाबाद में 1680. इन बूथों पर वेब कास्टिंग और वीडियोग्राफी की जाएगी.

अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 रोधी प्रोटोकॉल का कड़ा अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि सातवें चरण में 12,068 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे. सभी की नजरें भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र पर होंगी जहां से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी मौजूदा विधायक हैं और वह इसी क्षेत्र की निवासी हैं.

बनर्जी ने इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ा है और अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र से अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के विद्युत मंत्री सोभनदेब चट्टोपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने भवानीपुर से अभिनेता रुद्रनील घोष को अपना उम्मीदवार बनाया है जो तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भगवा दल में शामिल हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget