एक्सप्लोरर

प्रचार पर 24 घंटे का बैन खत्म होने के बाद ममता बनर्जी की पहली रैली, चुनाव आयोग और बीजेपी पर जमकर बरसीं

चुनाव प्रचार करने पर लगे 24 घंटे का बैन खत्म होने के बाद ममता बनर्जी ने दो रैलियों को संबोधित किया. इस दौरान ममता बनर्जी बीजेपी पर जमकर बरसीं.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार करने पर लगे 24 घंटे की पाबंदी के खिलाफ आज कोलकाता में धरना दिया.

इसके बाद जैसे से बैन का समय पूरा हुआ ममता बनर्जी ने बारासात में रैली की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा.

ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव प्रचार करने से किसी भी कीमत पर मुझे रोकने की कोशिशें जारी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव प्रचार कर सकती है लेकिन मुझे प्रचार करने की इजाजत नहीं. जनता इसे ध्यान में रखेगी.

उन्होंने पूछा कि ममता बनर्जी ने सभी से एकजुट होकर वोट देने की अपील कर क्या गलती की? मुझे हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, माताओं, बहनों, छात्रों और युवाओं से वोट चाहिए.

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं बीजेपी को बताना चाहती हूं कि आपके पास पैसा है, होटल है, और सभी एजेंसियां  है तब पर भी आप इस लड़ाई को हारेंगे क्योंकि मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं. मैं युद्धभूमि से लड़ती हूं.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर की एक रैली में कहा कि ममता दीदी ने मतुआ समुदाय के लिए कुछ नहीं किया. मैं सार्वजनिक रूप से उनसे चुनौती स्वीकार करने के लिए कहूंगी, अगर मैंने उनके लिए (मतुआ समुदाय) कुछ नहीं किया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगी, अगर आप झूठ बोल रहे हैं तो आप कान पकड़कर उठक बैठक करेंगे.

इसके बाद उन्होंने बिधाननगर में टीएमसी की रैली को संबोधित किया. इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी जानती है कि वो चुनाव हार जाएगी, इसलिए वे मुझे प्रचार करने से रोकने के लिए सभी केंद्रीय एजेंसियों की मदद ले रही है.

बता दें कि सोमवार को चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के केंद्रीय बलों के खिलाफ बयानों और कथित धार्मिक प्रवृत्ति वाले एक बयान के कारण 24 घंटे तक उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी थी.

इस फैसले की निंदा करते हुए ममता ने ट्वीट किया था, ‘‘निर्वाचन आयोग के अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक फैसले के विरोध में मैं कल (मंगलवार) दिन में 12 बजे से कोलकाता में गांधी मूर्ति के पास धरने पर बैठूंगी.’’

ममता बनर्जी आज धरने के दौरान गले में एक काला स्कार्फ लपेट रखा था. धरना के दौरान उन्होंने पेंटिंग की. पेंटिंग करना उनके पसंदीदा शौक में से एक है.

महाराष्ट्र में कल से लागू होगी धारा 144, सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही इजाजत, जानें क्या खुले और क्या रहेंगे बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?

Embed widget