एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर EC का बैन, CM ने कर दिया ये बड़ा एलान

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित सांप्रदायिक मकसद वाले बयानों को लेकर उनके चुनाव प्रचार पर 24 घंटे के लिए बैन लगा दिया है.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार करने पर 24 घंटों के लिए रोक लगा दी गई है. ये रोक सोमवार शाम 8 बजे से लेकर मंगलवार शाम 8 बजे तक जारी रहेगी. 

चुनाव आयोग के इस बयान पर टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''निर्वाचन आयोग के अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक निर्णय के विरोध में, मैं कल दोपहर 12 बजे कोलकाता के गांधी मूर्ति के पास धरने पर बैठूंगी.''

इससे पहले केंद्रीय चुनाव आयोग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि ममता बनर्जी ने पिछले कुछ दिनों के दौरान 2 ऐसे बयान दिए हैं जो प्रदेश के माहौल को खराब कर सकते हैं लिहाजा यह कार्रवाई की जा रही है.

केंद्रीय चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 2 बयानों को लेकर यह कार्रवाई की है. इस सिलसिले में केंद्रीय चुनाव आयोग पहले ममता बनर्जी को नोटिस भी जारी कर चुका है और उसी का जवाब देखने के बाद चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है.

पहले नोटिस में केंद्रीय चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी से उनके उस बयान पर जब जवाब मांगा था जिसमें ममता बनर्जी ने मुस्लिम मतदाताओं के बीच जाकर वह को एकजुट रखने की बात कही थी बीजेपी ने इसको लेकर शिकायत दी थी कि ममता बनर्जी वोटों के ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है. जबकि दूसरे नोटिस में केंद्रीय चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी से उनके उस बयान पर जवाब मांगा था जिसमें ममता बनर्जी ने केंद्रीय सुरक्षाबलों पर सवाल उठाया था और जनता को भड़काने का काम किया था.

ममता बनर्जी ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के ऊपर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह बीजेपी के इशारे पर राज्य में लोगों को मतदान नहीं करने दे रहे. ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर ऐसा होता है तो लोग घरों से लाठी-डंडे लेकर निकले और उनको सबक सिखाएं. 

केंद्रीय चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई ममता बनर्जी को दिए गए दो नोटिस का जवाब मिलने के बाद में की है. केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजे का जवाब में ममता बनर्जी ने कहा था कि उन्होंने वोटों को बांटने की बात नहीं कही बल्कि उल्टा हिंदू-मुसलमान सब को एक साथ रहने की बात कही थी. ममता बनर्जी ने अपने जवाब में कहा था कि यह उन लोगों को कड़ा संदेश था जो लोग समाज को बांट कर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं.

वहीं केंद्रीय सुरक्षा बलों के ऊपर हमले वाले बयान पर ममता बनर्जी ने जवाब देते हुए कहा था कि उन्होंने हमला करने की बात नहीं कही इतना जरूर कहा था कि अगर कोई आपको वोट करने से रोके तो आप वहां पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कीजिए और अपने मत का इस्तेमाल कीजिए.

लेकिन केंद्रीय चुनाव आयोग ममता बनर्जी के इन दोनों ही जवाबों से संतुष्ट नहीं दिखा और चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस तरीके के भड़काऊ भाषण देने से बचें. क्योंकि वह राज्य के मुख्यमंत्री भी है और उनके इस तरीके के भड़काऊ भाषणों से राज्य की कानून व्यवस्था खराब हो सकती है.

केंद्रीय चुनाव आयोग ने कहा कि उसकी कोशिश राज्य में निष्पक्ष तरीके से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने की है जबकि ऐसे भाषण चुनाव आयोग की इस कोशिश में भी बाधा उत्पन्न कर सकते हैं. 

केंद्रीय चुनाव आयोग के द्वारा ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर लगाई गई रोक इस वजह से काफी अहम हो जाती है क्योंकि पांचवें चरण का चुनाव प्रचार 14 अप्रैल शाम 6 बजे खत्म हो जाएगा. वैसे चुनाव तो 17 अप्रैल को होना है लेकिन राज्य के हालातों को देखते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार 48 की जगह 72 घंटे पहले खत्म करने का ही आदेश जारी किया हुआ है. इसका मतलब साफ है कि ममता बनर्जी के पास पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार करने का जो वक्त बचा था उसमें से भी आधा वक़्त अब इस रोक के चलते वो चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगी और पांचवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम वक्त पर लगी यह रोक ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के लिए यह एक बड़ा झटका कहा जा सकता है.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget