एक्सप्लोरर

अमित शाह ने बताया बंगाल में BJP ने CM चेहरे की घोषणा क्यों नहीं की? शुभेंदु अधिकारी को लेकर भी कही ये बात

अमित शाह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की और इस दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़े हर सवाल के जवाब दिए.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कल पहले चरण की वोटिंग होगी. इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री कोई भूमि पुत्र ही होगा.

सीएम पद के सवाल पर उन्होंने कहा, ''यूपी और झारखंड में जब हमारी सरकार बनी तो सीएम पद की घोषणा नहीं की गई थी. कई राज्यों में हमने घोषणा नहीं की. ओडिशा में भी हमने घोषणा नहीं की. यहां भी मजबूत चेहरा आ जाएगा. वो बंगाल का ही भूमि पुत्र होगा. अगला चुनाव हम उसके चेहरे पर लड़ेंगे.''

बता दें कि बीजेपी और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन ने बंगाल चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं की है. वहीं टीएमसी एक बार फिर ममता बनर्जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है.

टीएमसी का कहना है कि बीजेपी के पास कोई मुख्यमंत्री चेहरा नहीं है और इसे बड़ा मुद्दा बना रही है. ममता बनर्जी नंदीग्राम से अपने पूर्व सहयोगी और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं.

शुभेंदु अधिकारी को लेकर अमित शाह का बयान

दूसरे दल से आए लोगों को टिकट दिए जाने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी हमारी पार्टी में शामिल हुए. अब जनता तय करेगी पहले जहां थे वो सही जगह थी या अब जहां हैं वो सही जगह है. नंदीग्राम में यह तय हो जाएगा कि वो जहां अभी हैं वह सही जगह है.

उन्होंने कहा, ''मेरी पार्टी की विचारधारा नहीं बदल रही है. जो लोग हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं वो पार्टी की विचारधारा को स्वीकार कर रहे हैं.''

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने के साथ ही सत्तारूढ़ टीएमसी के दर्जनों विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे. बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार भी बनाया है.

देखें पूरा इंटरव्यू-

Amit Shah Exclusive: एबीपी से बोले गृह मंत्री, 'केन्द्र के खिलाफ उकसाया गया, डबल इंजन सरकार से होगा बंगाल का विकास'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
अग्निवीरों को सरकार का दीवाली गिफ्ट, अमित शाह ने PM मोदी का जताया आभार
अग्निवीरों को सरकार का दीवाली गिफ्ट, अमित शाह ने PM मोदी का जताया आभार
‘अपने मन की कुंठा से PM-HM पर अनर्गल बात करते दिखे’, BJP का राहुल गांधी पर हमला
‘अपने मन की कुंठा से PM-HM पर अनर्गल बात करते दिखे’, BJP का राहुल गांधी पर हमला

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget