एक्सप्लोरर

WB New Districts: जानें किन इलाकों से बनेंगे पश्चिम बंगाल में दो नए जिले, मंगलवार को सीएम ममता बनर्जी करेंगी एलान

West Bengal Districts: पश्चिम बंगाल में अभी 23 जिले हैं. सुंदरबन और बशीरहाट दो नए जिले बनने के बाद राज्य में कुल 25 जिले हो जाएंगे. इससे इन इलाकों में बाढ़ और चक्रवात से निपटने में मदद मिलेगी.

West Bengal Districts: पश्चिम बंगाल में सुंदरबन (Sundarbans) और बशीरहाट (Basirhat) के लोगों को राज्य सरकार से सौगात मिलने वाला है. ये दोनों नए जिले बनने वाले हैं.  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) 29 नवंबर को होने वाली एक प्रशासनिक बैठक के दौरान दो नए जिले बनाने का ऐलान कर सकती हैं. राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी.

सुंदरबन और बशीरहाट दोनों जिलों को दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों से अलग करके बनाया जाएगा. पीआईटी के मुताबिक दो नए जिले बनाने के लिए जरूरी सभी प्रशासनिक काम पूरे कर लिए गए हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को हिंगलगंज में प्रशासनिक बैठक के दौरान इनके नामों की घोषणा कर सकती हैं.

पश्चिम बंगाल में सुंदरबन और बशीरहाट बनेंगे नए जिले

सुंदरबन जिले में दक्षिण 24 परगना के करीब 13 ब्लॉक होंगे, वहीं बशीरहाट में उत्तर 24 परगना के छह ब्लॉक हो सकते हैं. सुंदरबन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और वर्तमान में उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में फैला हुआ है, जबकि बशीरहाट उत्तर 24 परगना का एक उप-मंडल है.  पश्चिम बंगाल सरकार को प्रत्येक जिला बनाने के लिए कम से कम 200 करोड़ रुपये का खर्च उठाना होगा. 

सुंदरबन के लिए नीति आयोग को भेजा मास्टर प्लान

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सुंदरबन के मैंग्रोव क्षेत्र के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत की. निवासियों को हाथियों के हमलों से बचाने के लिए हिंगलगंज में ममता बनर्जी  के पूजा का भी कार्यक्रम है.  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 25 नवंबर को विधानसभा में कहा था कि वे हिंगलगंज में प्रकृति पूजा करेंगी. हाथी के हमले बढ़ गए हैं, क्योंकि हाथी भोजन की तलाश में जंगलों से बाहर आ रहे हैं. उन्होंने सुंदरबन में हर साल चक्रवात और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना किये जाने पर भी चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि उनकी सरकार ने नीति आयोग को क्षेत्र के विकास के लिए एक मास्टर प्लान भेजा है. ममता बनर्जी का कहना है कि  सुंदरबन के इलाकों में हर साल, चक्रवात और बाढ़ आती है. अगर एक मास्टर प्लान होगा, तो इस समस्या से निजात पाने में मदद मिलेगी. उन्होंने राज्य के वन मंत्री से इस मामले को और गंभीरता से देखने का निर्देश भी दिया है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  बुधवार को दक्षिण 24 परगना में सजनेकहली का दौरा करने वाली हैं. 

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल टीचर भर्ती घोटाला: एक हफ्ते के भीतर सीबीआई जांच के कोलकाता HC के आदेश पर SC की रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा, दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा, दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget