पश्चिम बंगाल: कांग्रेस को बड़ा झटका, TMC में शामिल हुईं पार्टी की सांसद मौसम नूर
दिवंगत कांग्रेस नेता एबीए गनी खान चौधरी की भतीजी नूर ने राज्य सचिवालय नबन्ना में ममता बनर्जी से मुलाकात की और औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ली.

कोलकाता: लोकसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को झटका देते हुए माल्दा (उत्तर) से पार्टी सांसद मौसम नूर ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया. दिवंगत कांग्रेस नेता एबीए गनी खान चौधरी की भतीजी नूर ने राज्य सचिवालय नबन्ना में ममता बनर्जी से मुलाकात की और औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ली.
West Bengal: Congress MP Mausam Noor joined All India Trinamool Congress (TMC) today in presence of West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee in Nabanna. pic.twitter.com/ERMmTx0M0r
— ANI (@ANI) January 28, 2019
पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने राज्य की 42 सीटों में से चार पर जीत हासिल की थी. नूर दूसरी बार लोकसभा पहुंची थीं. उन्होंने कहा, ''मैं दीदी (ममता) से प्रभावित हूं. मैं राज्य के विकास के लिए उनके निर्देशों पर काम करुंगी.''
मौसम नूर ने कहा, ''हमें बीजेपी से मुकाबला करना है और मुझे पूरा भरोसा है कि तृणमूल कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में सभी 42 सीटों पर जीत हासिल करेगी.''
राहुल गांधी का बड़ा एलान, केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनी तो गरीबों को मिलेगी न्यूनतम आमदनी
मौसम नूर के पार्टी में शामिल होने के बाद ममता बनर्जी ने कहा, ''वह मालदा (उत्तर) से लोकसभा चुनाव में हमारी उम्मीदवार होंगी. अन्य क्षेत्रों के अलावा वह उत्तर बंगाल, जैसे मुर्शिदाबाद और अन्य जिलों में प्रचार करेंगी.''
यह भी देखें
Source: IOCL

























