एक्सप्लोरर

G20 Meeting: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी G20 बैठक में होंगी शामिल, पीएम मोदी ने बुलाई है मीटिंग

Mamata Banerjee News: ये अभी स्पष्ट नहीं है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगी या नहीं.

G20 Meeting In Delhi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) 5 दिसंबर को दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक में भाग लेंगी. वह टीएमसी (TMC) की अध्यक्ष के तौर पर बैठक में शामिल होंगी. उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुलाई गई जी-20 बैठक में भाग लेने के लिए 5 दिसंबर को दिल्ली (Delhi) में रहूंगी. 

भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है. 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की तैयारी को लेकर चर्चा करने के लिए पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक बुलाई है. भारत सितंबर 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा. जी20 के चार आयोजन पश्चिम बंगाल में होने की संभावना है. बैठक के बाद, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के राजस्थान में अजमेर शरीफ जाने की भी संभावना है. 

मेघालय के दौरे पर भी जाएंगी ममता बनर्जी

इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 12 से 14 दिसंबर तक मेघालय के दौरे पर रहेंगी. हालांकि, ये अभी भी स्पष्ट नहीं है कि बंगाल की मुख्यमंत्री दिसंबर में दिल्ली की अपनी निर्धारित यात्रा पर प्रधानमंत्री के साथ अलग बैठक करेंगी या नहीं. हाल ही में ममता बनर्जी ने कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने राज्य का मनरेगा का पैसा रोक रखा है. अगर केंद्र राज्य का बकाया नहीं चुकाता है तो उसे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) देना बंद करना पड़ सकता है. 

केंद्र सरकार पर रही हैं हमलावर

इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने एनआरसी को लेकर भी केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत राजग सरकार पर तीखा हमला किया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार ने उन मतदाताओं का अपमान किया है जिन्होंने उन्हें और उनकी पार्टी को वोट दिया था. उन्होंने कहा था कि आप हमारे वोटों के कारण पीएम बने और आज आप कह रहे हैं कि आप हमें नागरिकता का अधिकार देंगे. इसका क्या मतलब है? क्या आप हमारा अपमान नहीं कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 

Arun Goel Appointment: चुनाव आयुक्त अरुण गोयल की नियुक्ति पर सवाल, SC ने मांगी फाइल, 10 प्वॉइंट में समझिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget