एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Killed: अतीक अहमद की कैमरे के सामने हत्या पर ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया, 'यूपी में पूरी तरह से...'

Atiq Ahmed Shot Dead: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार को यूपी के प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Mamata Banerjee On Atiq Ahmed Murder: अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने यूपी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने रविवार (16 अप्रैल) को कहा कि मैं उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अराजकता और कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने से स्तब्ध हूं. ये शर्मनाक है कि अपराधी अब पुलिस (UP Police) और मीडिया की मौजूदगी से बेफिक्र होकर कानून अपने हाथ में ले रहे हैं. इस तरह के गैरकानूनी कृत्यों का हमारे संवैधानिक लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है. 

गैंगस्टर अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ की उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में शनिवार (15 अप्रैल) की देर रात मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अतीक और उसके भाई की हत्या से दो दिन पहले झांसी में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में अतीक का बेटा असद भी मारा गया था. 

विपक्षी नेताओं का बीजेपी पर जोरदार हमला

पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके पूर्व विधायक भाई अशरफ की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद विपक्षी नेताओं ने बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. ममता बनर्जी के अलावा टीएमसी के कई अन्य नेताओं ने भी योगी सरकार की आलोचना की है. टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि देश को माफिया राज में बदल दिया गया है. 

"भारत को माफिया गणराज्य बना दिया"

उन्होंने कहा बीजेपी ने भारत को माफिया गणराज्य बना दिया है. मैं इसे यहां कहूंगी, मैं इसे विदेश में कहूंगी, मैं इसे हर जगह कहूंगी क्योंकि यह सच है. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और कैमरों के सामने हिरासत में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह कानून के शासन की मौत है. 

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने साथ ही इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने का अनुरोध किया. ओवैसी ने आरोप लगाया कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में कानून के दम पर नहीं, बल्कि बंदूक के दम पर सरकार चला रही है.

ये भी पढ़ें- 

Atiq Ahmed Killed: बेटे असद के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद को, जानें कब्र खोदने वाले शख्स ने क्‍या-क्‍या बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget