एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Murder Case: अतीक-अशरफ मर्डर केस को लेकर BJP पर बरसीं CM ममता बनर्जी, 'क्या चल रहा है, जिसको मर्जी...'

Mamata Banerjee Slams BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अतीक-अशरफ हत्याकांड को लेकर एक बार फिर से बीजेपी पर तीखा प्रहार किया है.

Mamata Banerjee Slams BJP Over Atiq Ahmed Murder Case: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माफिया अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के मामले में बीजेपी पर एक बार निशाना साधा है. ममता बनर्जी ने रविवार (17 अप्रैल) को कहा कि मीडिया के साथ बातचीत के दौरान बीजेपी और केंद्र सरकार से सवाल किया कि आखिर देश में चल क्या रहा है, जिसको मर्जी मार दो? सीएम ममता ने केंद्रीय जांच एजेंसी के जरिये केंद्र के कथित काम करने तरीके पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कुछ हो जाता है तो केंद्रीय एजेंसियों को भेज दिया जाता है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी का डबल इंजन दोयम दर्जे का है.

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला

अतीक और अशरफ हत्या मामले में सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ''मैं किसी तरह से अपराध के पक्ष में नहीं हूं लेकिन जो हुआ और बीजेपी के राज में जो हो रहा है वो गलत है. कोई न्यायिक हिरासत में है और बाहर जाता है तो उसे मार दिया जाता है. क्या चल रहा है देश में, जिसको मर्जी मार दो.''

ममता बनर्जी के बयान का वीडियो

डबल इंजन पर तंज

सीएम ममता ने कहा, ''उत्तर प्रदेश के लोगों की नजर में एनकाउंटर आम बात हो गई है. यूपी के लोगों को इन मुठभेड़ों का विरोध करना चाहिए. अगर पश्चिम बंगाल में कुछ होता है तो वे (बीजेपी) केंद्रीय एजेंसियों को भेजते हैं. बीजेपी डबल इंजन है... दोयम दर्जे का.''

अतीक-अशरफ हत्याकांड पर दिया था ये पहला रिएक्शन

इससे पहले अतीक-अशरफ हत्याकांड को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया में ममता बनर्जी ने रविवार (16 अप्रैल) ट्विटर के जरिये कहा था, ''उत्तर प्रदेश में बेशर्म अराजकता और कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने से मैं स्तब्ध हूं. यह शर्मनाक है कि अपराधी अब पुलिस और मीडिया की मौजूदगी से बेफिक्र होकर कानून अपने हाथ में ले रहे हैं. हमारे संवैधानिक लोकतंत्र में इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों का कोई स्थान नहीं है.''

यह भी पढ़ें- Atiq Ahmed Murder Case: अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस की मौजूदगी में हत्या पर क्या मानते हैं लोग? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget