एक्सप्लोरर

धर्म या जाति नहीं, इस आधार पर मिलना चाहिए OBC का दर्जा, बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने क्लीयर कर दिया स्टैंड

Mamata Banerjee on OBC: सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि ओबीसी-ए श्रेणियों के तहत 49 उपवर्गों और ओबीसी-बी श्रेणियों के तहत 91 उपवर्गों को शामिल किया गया है. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा.

Mamata Banerjee on OBC: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार (10 जून 2025) को राज्य विधानसभा में ओबीसी का दर्जा तय करने और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को ओबीसी कैटेगरी में शामिल करने का निर्णय धर्म के आधार पर नहीं लिया जाना चाहिए.

'ओबीसी दर्जा तय करने का एकमात्र मानदंड पिछड़ापन'

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों का अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का दर्जा तय करने का एकमात्र मानदंड पिछड़ापन है. उन्होंने कहा, "राज्य में ओबीसी का दर्जा तय करने के लिए एकमात्र मानदंड पिछड़ापन है. सरकार की ओर से गठित एक आयोग इस कैटेगरी में शामिल करने के लिए 50 नए उपवर्गों पर सर्वेक्षण कर रहा है."

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी-ए श्रेणियों के तहत 49 उपवर्गों और ओबीसी-बी श्रेणियों के तहत 91 उपवर्गों को शामिल किया गया है. उन्होंने कहा कि अधिक पिछड़े वर्ग के लोगों को ओबीसी-ए के तहत शामिल किया गया है, जबकि कम पिछड़े लोग ओबीसी-बी के तहत आते हैं.

पश्चिम बंगाल पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट पर बोलीं ममता

मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पश्चिम बंगाल पिछड़ा वर्ग आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सदन के पटल पर रखने के बाद सदन को संबोधित किया. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि ओबीसी श्रेणी के तहत दर्ज करने का काम व्यापक क्षेत्र सर्वेक्षणों और ऐसे लोगों की पहचान के लिए नियुक्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर किया गया है.

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी नीत केंद्र सरकार को सत्ता से हट जाना चाहिए, क्योंकि वह देश के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है. उन्होंने पूछा, "आतंकवादी हमले के समय घटनास्थल पर कोई सुरक्षा बल या पुलिस कर्मी मौजूद क्यों नहीं था?"

पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा, "हम आतंकवाद का समर्थन नहीं करते, इसका कोई धर्म, जाति या पंथ नहीं होता." उन्होंने मांग की है कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें :  राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पति की हत्या के बाद 25 मई को इंदौर आई थी सोनम, प्रेमी राज के साथ किराए के कमरे में ही ठहरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'भारत डेटा सेंटर बनाता है और पाकिस्तान...', कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, PAK को चेतावनी
'भारत डेटा सेंटर बनाता है और पाकिस्तान...', कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, PAK को चेतावनी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget