एक्सप्लोरर

राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पति की हत्या के बाद 25 मई को इंदौर आई थी सोनम, प्रेमी राज के साथ किराए के कमरे में ही ठहरी

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय पुलिस ने बताया कि शादी के बाद से ही राजा रघुवंशी की हत्या का प्लान तैयार हो चुका था. हत्या के बाद सोनम ने इंदौर में राज कुशवाहा से संपर्क किया था.

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्या मामले के लगातार नये-नये राज सामने आ रहे हैं. मेघालय और इंदौर की पुलिस मिलकर इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है. पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद सोनम रघुवंशी 25 मई 2025 को इंदौर आई थी. यहां वह अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ एक किराए के कमरे में ठहरी.

पुलिस के मुताबिक राजा रघुवंशी की शादी के तुरंत बाद ही उसे मौत के घाट उतारने का प्लान तैयार हो चुका था और यह प्लान किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी सोनम ने ही राज कुशवाहा के साथ मिलकर बनाया था. साजिश के तहत यह कपल शिलॉन्ग पहुंचा था.

21 मई को शिलॉन्ग पहुंचने के बाद इस कपल ने 22 मई को चेरापूंजी में जाकर एक होमस्टे लिया. कपल के साथ ही हत्याकांड में संलिप्त अन्य आरोपियों ने भी वहां पर होमस्टे लिया, लेकिन इस बात की बिल्कुल भी भनक राजा रघुवंशी को नहीं थी. 

हत्या के बाद इंदौर में राज के पास गई सोनम

मेघालय पुलिस की मानें तो प्लान के तहत तीन आरोपियों ने राजा को पकड़ा और विक्की नाम के एक आरोपी ने इसके बाद उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. राजा को मौत के घाट उतारने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में यह सबकुछ कैद हो गया. इसके बाद सोनम इंदौर पहुंची, जहां उसने राज कुशवाहा से संपर्क किया. इसके बाद सोनम उत्तर प्रदेश पहुंची.

आरोपी आकाश के जैकेट पर मिले खून के धब्बे

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक सोनम ने हनीमून के दौरान की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की थी, जिससे किसी पर कोई शक हो, लेकिन मौका-ए-वारदात से मिली हत्यारे आकाश की जैकेट ने जांच की राह आसान बना दी. यह जैकेट सोनम ने ही आकाश को दी थी, जिस पर खून के धब्बे के निशान भी मिले. राजा पर आरोपी विशाल ने पहला वार किया था. इसके बाद अन्य आरोपियों ने हमले किए थे.

गुवाहाटी में मिला मर्डर के लिए इस्तेमाल हुआ हथियार

पुलिस का कहना है कि गुवाहाटी पुलिस स्टेशन के पास से इस हत्याकांड में शामिल हथियार भी बरामद हुआ है. आरोपी राज कुशवाह की मां ने कहा कि उनका बेटा निर्दोष है. वो इस तरह की हरकत कभी नहीं कर सकता है. सोनम के साथ रिलेशनशिप में होने की बात को भी राज कुशवाहा की बहन ने सिरे से खारिज कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget