एक्सप्लोरर

'आग से नहीं खेलें...', Amit Shah पर ममता बनर्जी का पलटवार, CAA को लेकर भी दिया बयान

West Bengal News: अमित शाह पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वो गृह मंत्री है इसलिए उनको दिल्ली देखना चाहिए. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में क्या हुआ? उनको वो देखना चाहिए.

Mamata Banerjee Attacks Amit Shah: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सत्तारूढ़ टीएमसी (TMC) और विपक्षी बीजेपी (BJP) में जुबानी जंग जारी है. गुरुवार को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कानून-व्यवस्था और सीएए को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को घेरा. इसके कुछ देर बाद सीएम ने खुद उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वो सिर्फ बयानबाजी करते हैं.

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने अमित शाह के सीएए वाले बयान पर कहा, ''CAA बिल लैप्स हो चुका है. वे इस बिल को संसद में क्यों नहीं ला रहे हैं? मैं नहीं चाहता कि नागरिकों के अधिकारों पर अंकुश लगे...हम सबको साथ रहना है, एकता ही हमारी ताकत है.'' उन्होंने कहा, ‘‘शाह केवल बंगाली और हिंदी भाषी समुदायों के बीच, हिंदुओं और मुसलमानों के बीच अलगाव उत्पन्न करना चाहते हैं. देश के लोकतांत्रिक ढांचे को ध्वस्त करने के लिए कुछ भी न करें. आग से नहीं खेलें, जनता करारा जवाब देगी.''

इससे पहले सिलीगुड़ी में एक सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि टीएमसी (ममता बनर्जी की पार्टी) अफवाह फैलाती है कि सीएए जमीन पर लागू नहीं होगा. कोरोना की लहर खत्म होने के बाद सीएए को लागू किया जाएगा. कान खोलकर के टीएमसी वाले सुन ले कि सीएए वास्तिविक्ता है, था और रहेगा. बंगाल से घुसपैठ समाप्त करेंगे.

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, “हमें उम्मीद थी कि तीसरी बार सत्ता में आने के बाद ममता बनर्जी खुद को सुधार लेंगी. हमने उनके खुद को सुधारने के लिये पूरे एक साल तक इंतजार किया, लेकिन वह नहीं बदलीं. राज्य में शासक का कानून लागू है.” उत्तरी बंगाल के सिलीगुड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ‘कट मनी’ (जबरन वसूली), भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी.

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कानून व्यवस्था पर अमित शाह के सवालों पर कहा कि अमित शाह को बीजेपी शासित राज्यों में दंगे और महिलाओं पर हमले नहीं दिखते हैं. उन्होंने कहा, ''वो गृह मंत्री हैं इसलिए उनको दिल्ली देखना चाहिए. दिल्ली के जहांगीरपुरी, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में क्या हुआ? उनको वो देखना चाहिए. उनके पास बंगाल नहीं है इसलिए बंगाल के बारे में उन्हें ऐसी बात नहीं करनी चाहिए. बीजेपी का काम विभाजन पैदा करना है.''

Loudspeaker Row: 'बिना माफी मांगे, अयोध्या में नो एंट्री', राज ठाकरे को बीजेपी सांसद की धमकी

Pakistan Conspiracy Burst: 'कहां डिलिवर करने हैं हथियार, पाक से मिलता था सिग्नल', संदिग्ध आतंकियों को 10 दिन की पुलिस रिमांड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान, 115-125 किमी की स्पीड से हवाएं, तबाही की दस्तक...
बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान, 115-125 किमी की स्पीड से हवाएं, तबाही की दस्तक...

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget