एक्सप्लोरर

CM Mamata Meets PM Modi: सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

Mamata Banerjee Meets PM Modi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

Mamata Banerjee Meets PM Modi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की. करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में सीएम ममता ने पीएम मोदी से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बकाये जारी करने से साथ अन्य मसलों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने दोनों की मुलाकात से जुड़ी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की है.

प्रधानमंत्री को सौंपे एक ज्ञापन में ममता बनर्जी ने कहा कि ग्रामीण रोजगार योजना-मनरेगा, पीएम-आवास योजना और पीएम-ग्रामीण सड़क योजना के लिए धन को तत्काल जारी करने के संबंध में वह कई बार हस्तक्षेप का आग्रह कर चुकी हैं. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के तहत राज्य को देय राशि अब लगभग 17,996.32 करोड़ रुपये है.

ज्ञापन के मुताबिक, केंद्र सरकार की ओर से राज्य को 31 जुलाई 2022 तक जो राशि बकाया है, वह लगभग 1,00,968.44 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. बनर्जी ने कई दफा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राज्यों, विशेषकर विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों को माल और सेवा कर (जीएसटी) के भुगतान में देरी करने का आरोप लगाया है.

राष्ट्रपति से मिलीं ममता बनर्जी

पीएम मोदी से मिलने के बाद सीएम ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख बनर्जी ने पार्टी के सांसदों से दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने संसद के मौजूदा सत्र और 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की.

सूत्रों ने बताया कि बनर्जी के भतीजे और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी बैठक के दौरान काफी मुखर थे और उन्होंने सुझाव दिया कि संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिनों में सांसदों को कौन से मुद्दे उठाने चाहिए. दोनों ने स्पष्ट रूप से पार्टी सांसदों से कहा कि वे बीजेपी से न ‘डरें’. 

नीति आयोग की बैठक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सात अगस्त को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगी. प्रधानमंत्री मोदी सात अगस्त को नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कृषि, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.

सूत्रों ने कहा कि शनिवार को टीएमसी, टीआरएस और आप जैसे गैर-कांग्रेसी विपक्षी नेताओं के साथ बैठक भी होनी है. ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) दिल्ली में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से भी मुलाकात कर सकती हैं. संसद के मौजूदा मानसून सत्र में कई ऐसे मौके आएं हैं जब कांग्रेस और टीएमसी बंटी दिखी है. ममता बनर्जी बृहस्पतिवार को चार दिवसीय दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंची थी. 

Congress Protest: महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में लिए गए

Delhi News: तिरंगा अभियान पर CM केजरीवाल की अपील- '14 अगस्त को शाम पांच बजे झंडे के साथ राष्ट्रगान गाएं'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget