एक्सप्लोरर

West Bengal: 'पेट इतना बाहर क्यों है? पकौड़े खाना कम कीजिए'...जब ममता बनर्जी बनीं फिटनेस एडवाइज़र!

Mamata Banerjee Virla Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सीएम ममता बनर्जी प्रशासनिक समीक्षा बैठक के दौरान टीएमसी नेता सुरेश कुमार अग्रवाल से पूछ रही हैं कि आपके पेट में इतना उभार क्यों है?

Mamata Banerjee Warns TMC Leader For Health: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है. ये वीडियो एक समीक्षा बैठक के दौरान का है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक के दौरान एक टीएमसी नेता को फटकार लगाते हुए स्वास्थ्य को लेकर टिप्स देते हुए दिखती हैं. उन्होंने झालदा नगरपालिका के अध्यक्ष (Jhalda Municipality Chairman) को पकौड़े कम खाने और वजन कम करने को लेकर सलाह दी. ममता बनर्जी फिटनेस को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं और वो पहले भी अपने पार्टी के नेताओं को स्वस्थ रहने को लेकर सलाह दे चुकी हैं. 

ममता बनर्जी ने इस बार पुरूलिया जिले के टीएमसी नेता सुरेश कुमार अग्रवाल (Suresh Kumar Agarwal) को उनके मोटे और बाहर निकले हुए पेट के लिए फटकार ही लगा दी. झालदा नगरपालिका के अध्यक्ष से उन्होंने पूछा कि आपका पेट इतना बाहर क्यों है? ममता बनर्जी ने उन्हें सलाह देते हुए पकौड़े कम खाने की सलाह दी. उन्होंने टीएमसी नेता को हार्ट ब्लॉक सहित संभावित स्वास्थ्य खतरों के बारे में चेतावनी भी दी और उन्हें 'प्राणायाम' करने का सही तरीका बताया.

आपके पेट में इतना उभार क्यों है?- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक के दौरान सुरेश कुमार अग्रवाल से पूछा कि आपके पेट में इतना उभार क्यों है? और जिस तरह से यह बढ़ रहा है, आपको निश्चित रूप से हार्ट से संबंधित दिक्कत हो सकती है. इसके बाद झालदा नगर पालिका के अध्यक्ष ने ममता बनर्जी के सामने यह भी प्रदर्शित किया कि वह 'प्राणायाम' कैसे करते हैं और दावा किया कि उन्होंने दिन में कम से कम 1,000 बार 'कपालभाति' की.

https://fb.watch/dlrzvfy3XU/

'मुझे पकौड़े खाना पसंद है'

अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनका वजन लगभग 125 किलोग्राम है. बावजूद इसके उन्हें पकोड़ै खाना पसंद है. मैं बिल्कुल फिट हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है. उन्होंने कहा, "दीदी, मैं रोजाना करीब डेढ़ घंटे व्यायाम करता हूं. मुझे पकौड़े खाना पसंद है. मैं बिल्कुल ठीक हूं, मैं मधुमेह से पीड़ित नहीं हूं, मुझे रक्तचाप की कोई समस्या नहीं है और मुझे किसी दवा का सेवन करने की जरूरत नहीं है."

फिटनेस को लेकर अलर्ट रहती हैं ममता बनर्जी?

67 वर्षीय टीएमसी (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) अक्सर जब भी जिलों के प्रशासनिक दौरों पर होती हैं तो वह सुबह की सैर के लिए जाती हुई कैमरे में कैद हो जाती हैं. वह अपने ट्रेडमिल पर हर दिन कई मील चलने के लिए जानी जाती हैं और चुनाव प्रचार के दौरान कई किलोमीटर पैदल चलती हुई देखी जाती हैं. ममता बनर्जी एक डिजिटल कलाई घड़ी भी पहनती हैं. जिसके बारे में उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि इसका उपयोग यह ट्रैक करने के लिए किया जाता है कि वह अपने हृदय गति, रक्तचाप और अन्य मापदंडों की निगरानी के अलावा एक दिन में कितने कदम चलती हैं.

ये भी पढ़ें:

Satyendar Jain: कोर्ट ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को 9 जून तक ED हिरासत में भेजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई है गिरफ्तारी

Mamata Banerjee on BJP: ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को बताया 'मिलावटी', 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget