एक्सप्लोरर

'संस्थान में बनाया है आतंक का माहौल', ममता बनर्जी ने जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत पर वामपंथियों पर साधा निशाना

Jadavpur University Student Death: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्र की मौत पर वामपंथियों पर निशाना साधा है.

Mamata Banerjee On University Student Death: कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय में रैगिंग की वजह से एक छात्र की मौत हो गई थी. छात्र की मौत के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मार्क्सवादियों को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही बनर्जी ने उन पर प्रतिष्ठित संस्थानों में आतंक का माहौल बनाने का आरोप लगाया है. 

इस घटना पर भारी हंगामे के बीच सोमवार (14 अगस्त) को बेहाला में एक सभा में मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि फर्स्ट ईयर का छात्र वामपंथियों की क्रूर रैगिंग और टॉर्चर का शिकार था. 

बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना 
बनर्जी ने कहा, "ये लोग कौन हैं? वे मार्क्सवादी हैं. आज भी, वे बंगाल में बीजेपी और कांग्रेस के साथ मिले हुए हैं. वे तृणमूल को अपना प्रमुख दुश्मन मानते हैं. उन्हें जरा भी शर्म नहीं है." पुलिस ने मामले में अब तक दो बाहर रहने वालों के छात्रों के साथ कैंपस में रह रहे एक पूर्व छात्र को गिरफ्तार किया गया है.  

पुलिस ने हत्या और साजिश का मामला दर्ज किया है, जबकि राज्य बाल अधिकार निकाय कड़े POCSO अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने पर विचार कर रहा है. वामपंथियों पर आगे हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "लड़के ने ताबीज पहना हुआ था, लेकिन उसे उसे उतारने के लिए मजबूर किया गया. 

'संस्थान में बनाया आतंक का माहौल'
विश्वविद्यालय वामपंथी छात्र राजनीति के अंतिम गढ़ों में से एक है. वाम समर्थित छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों के एक वर्ग पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "ये लोग विश्वविद्यालय को एक ऐसा स्थान मानते हैं जो उनका है. वे परिसर के अंदर पुलिस को अनुमति नहीं देते हैं. वे सीसीटीवी कैमरे की अनुमति नहीं देते हैं." वे छात्रों की रैगिंग करते हैं. इन लोगों ने जादवपुर विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में आतंक का माहौल बनाया है.

बनर्जी ने कहा कि वह छात्र की मौत पर "बेहद दुखी" हैं. राज्य में छात्र की मौत के बाद गुस्सा फैल गया है. उन्होंने जादवपुर यूनिवर्सिटी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ शिक्षा हासिल करना ही काफी नहीं है. पुलिस ने सेकंड ईयर में अर्थशास्त्र के छात्र दीपशेखर दत्ता और दूसरे वर्ष के समाजशास्त्र के छात्र मनोतोष घोष को भी गिरफ्तार किया है.

इसके अलावा गिरफ्तार किए गए लोगों में सौरभ चौधरी भी शामिल है, जिसने 2022 में गणित में एमएससी पूरा कर लिया था, लेकिन फिर भी हॉस्टल में रह रहा था. 

यह भी पढ़ें

मणिपुर में शांति की अपील, नारी शक्ति, देशवासियों की जगह परिवारजनों... स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget