एक्सप्लोरर

क्या बदल रहे पश्चिम बंगाल के सियासी समीकरण? शुभेंदु अधिकारी से मिलीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

West Bengal: शुभेंदु अधिकारी के साथ ही विधायक मनोज तिग्गा और बीजेपी विधायक अग्निमित्र पॉल ने ममता के साथ विधानसभा में मुलाकात की.

Mamata Banerjee Meets Suvendu: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की बदली राजनीति के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress Party) सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता (Leader of Opposition) शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के साथ शुक्रवार को विधानसभा में मुलाकात की है. दोनों नेताओं के बीच यह बैठकों का सिलसिला करीब सात मिनट का रहा. मिलने के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से इस बारे में संदेशा भिजवाया गया था. शुभेंदु अधिकारी के साथ ही विधायक मनोज तिग्गा और बीजेपी विधायक अग्निमित्र पॉल ने ममता के साथ विधानसभा में मुलाकात की.

बंगाल सीएम ने मार्शल के जरिए मिलने का संदेशा भिजवाया था. इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने मार्शल को बताया था कि वो अकेले मिलने नहीं बल्कि उनके साथ अन्य दो विधायक भी जाएंगे. इसके कुछ देर बाद शुभेंदु अधिकारी पार्टी विधायक अग्निमित्रा पॉल और मनोज टिग्गा के साथ मुख्यमंत्री के कमरे तक जाते दिखे. यह एक आपसी संवाद बैठक थी, जो कुछ मिनट तक चली.

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवारवार को कहा कि जब भी राज्य सरकार खाली पदों को भरने की कोशिश करती है तो कुछ लोग अदालतों का दरवाजा खटखटाते हैं और इसमें बाधा उत्पन्न करते हैं. बनर्जी ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान राशन डीलरों की नयी नियुक्ति पर एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार तीन महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया को पूरा करना चाहती है, लेकिन राज्य का सारा पैसा अदालती मामले लड़ने में खर्च करना पड़ रहा है.

 उन्होंने स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए न्यायपालिका से इस पर गौर करने का अनुरोध किया. गौरतलब है कि सरकारी और राज्य प्रायोजित स्कूलों में शिक्षकों तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्तियां अदालती जांच के दायरे में हैं क्योंकि अनेक अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अदालत का रुख किया है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) गड़बड़ी की जांच कर रहा है.

ये भी पढ़ें: G20 Meeting: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी G20 बैठक में होंगी शामिल, पीएम मोदी ने बुलाई है मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget