एक्सप्लोरर

Cattle Smuggling Case: कैटल स्मगलिंग केस में ED ने BSF के कमांडेंट सतीश कुमार के खिलाफ की ये कार्रवाई

कमांडेंट सतीश कुमार और तस्कर इनामुल हक की लगभग 6 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की गई है. ईडी ने इस मामले में अब तक की जांच के दौरान 418 करोड़ रुपये की अपराध संपत्ति चिन्हित की है.

पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित कैटल स्मगलिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कमांडेंट सतीश कुमार और तस्कर इनामुल हक की लगभग 6 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की है. निदेशालय ने इस मामले में अब तक की जांच के दौरान 418 करोड़ रुपये की अपराध संपत्ति चिन्हित की है और उसमें से लगभग 12 करोड़ की संपत्ति जब्त भी की है. निदेशालय ने इस संबंध में दो अलग-अलग अटैचमेंट आदेश जारी किए हैं. इनमें इनामुल हक अभी भी न्यायिक हिरासत में जेल में है. 

ईडी के एक आला अधिकारी ने बताया कि कैटल स्मगलिंग मामले की जांच के दौरान अपराध का पैसा कहां-कहां गया और उनसे कौन-कौन सी चल-अचल संपत्ति खरीदी गई इस बारे में गहन जांच की गई. जांच के दौरान  निदेशालय को पता चला कि इस मामले में गिरफ्तार तस्कर इनामुल हक ने अपराध के पैसे से दिल्ली के चितरंजन पार्क में एक फ्लैट खरीदा था.

इस फ्लैट की कीमत सवा 5 करोड़ रुपये बताई गई है. यह भी पता चला कि इनामुल हक ने यह फ्लैट अपनी कंपनी के जरिए खरीदा था. इनामुल हक ने अपराध के पैसे को पहले दुबई भेजा और फिर दुबई से इस पैसे को अलग-अलग जरिए से दिल्ली लाया गया. आरोप के मुताबिक, यह फ्लैट अपराध के पैसों से ही खरीदा गया है. 

इसी प्रकार इस मामले में गिरफ्तार बीएसएफ के कमांडेंट सतीश कुमार की पत्नी तान्या सान्याल के नाम 53 लाख रुपये की म्यूच्यूअल फंड पाया गया. निदेशालय का मानना है कि यह म्यूच्यूअल फंड भी अपराध के पैसों से खरीदा गया था, लिहाजा इसे भी जब्त कर लिया गया.

ईडी का दावा है कि अब तक के मामले की जांच के दौरान इस मामले में 418 करोड़ रुपये की अपराध संपत्ति को चिन्हित किया गया है और इसमें से अब तक कुल मिलाकर लगभग पौने 12 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है. ध्यान रहे कि प्रवर्तन निदेशालय ने मामला सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर दर्ज किया था. 

सीबीआई ने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर हो रही कैटल स्मगलिंग के मामले में अपनी एफआईआर में बीएसएफ कमांडेंट सतीश कुमार समेत मोहम्मद इनामुल हक मोहम्मद गुलाम मुस्तफा और अनारूल शेख के नाम दर्ज किए थे. सतीश कुमार भारत-बांग्लादेश सीमा पर 19 दिसंबर 2015 से अप्रैल 2017 तक तैनात था. इस दौरान उसने तस्करों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर कैटल स्मगलिंग करवाई और खुद भी उसका फायदा उठाया. 

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इस संबंध में अपना आरोपपत्र भी आसनसोल कोर्ट के सामने पेश किया था‌. इनामुल हक को भी प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में गिरफ्तार किया हुआ है और वह न्यायिक हिरासत में जेल में है.

ये भी पढ़ें- 'मास्को और कीव के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है भारत',  रूस के विदेश मंत्री लावरोव का बड़ा बयान

Exclusive: प्रशांत किशोर की रणनीति और नरेश पटेल का चेहरा? गुजरात में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में कांग्रेस

 


 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी

वीडियोज

ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget