एक्सप्लोरर

By-Elections 2024: लोकसभा के साथ विधानसभा में भी ममता बनर्जी को घेरने का प्लान! पश्चिम बंगाल में उप-चुनाव के लिए BJP के उम्मीदवारों का ऐलान

West Bengal By-Elections 2024: बीजेपी ने इस सूची के तहत पश्चिम बंगाल के अलावा गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है.

BJP candidates list for West Bengal By-Elections: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव 2024 के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरने का प्लान बना लिया है. पार्टी ने वहां होने वाले उप-चुनाव के लिए मंगलवार (26 मार्च, 2024) को उम्मीदवारों की सूची जारी की. लिस्ट में बंगाल से भी दो उम्मीदवारों के नाम हैं. भगवानगोला विधानसभा क्षेत्र से भास्कर सरकार तो बारानगर सीट से सजल घोष को मौका दिया गया है.

भगवानगोला विधानसभा सीट इदरिस अली की मौत के बाद खाली हुई थी और बारानगर सीट तपस रॉय के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी. तापस रॉय टीएमसी के अनुभवी नेता माने जाते थे. हालांकि, उन्होंने बाद में भाजपा में दामन थाम लिया था. उन्होंने चार मार्च को इस्तीफा दे दिया था. कुछ तकनीकी खामियों के चलते विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय ने इसे आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था पर सात मार्च तो उन्होंने इसे स्वीकार लिया था. 

प्रदेश की भगवानगोला सीट पर सात मई, 2024 को मतदान होगा और बारानगर सीट पर एक जून, 2024 को वोट डाले जाएंगे. चार जून, 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ इनके भी परिणाम जारी किए जाएंगे. यह है विधानसभा उप-चुनाव 2024 से जुड़ा पूरा शेड्यूलः

By-Elections 2024: लोकसभा के साथ विधानसभा में भी ममता बनर्जी को घेरने का प्लान! पश्चिम बंगाल में उप-चुनाव के लिए BJP के उम्मीदवारों का ऐलान

उप-चुनाव 2024 के लिए BJP की इस लिस्ट में तीन और राज्य के भी प्रत्याशी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी की गई इस लिस्ट में गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की विधानसभा उप-चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है. पार्टी ने इस लिस्ट के तहत गुजरात से पांच, हिमाचल प्रदेश से छह और कर्नाटक से एक सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान किया.

विधानसभा उप-चुनाव 2024 के लिए यह है बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्टः


By-Elections 2024: लोकसभा के साथ विधानसभा में भी ममता बनर्जी को घेरने का प्लान! पश्चिम बंगाल में उप-चुनाव के लिए BJP के उम्मीदवारों का ऐलान


By-Elections 2024: लोकसभा के साथ विधानसभा में भी ममता बनर्जी को घेरने का प्लान! पश्चिम बंगाल में उप-चुनाव के लिए BJP के उम्मीदवारों का ऐलान

लोकसभा चुनाव 2024 के साथ देश की 26 विधानसभाओं के लिए उप-चुनाव होंगे. ये सभी सीटें बिहार, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से हैं. पश्चिम बंगाल में असल टक्कर बीजेपी और टीएमसी के बीच मानी जा रही है.

यह भी पढ़ेंः बीजेपी ने जारी की एक और लिस्ट, जानें किसे कहां से बनाया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget