एक्सप्लोरर

WB: बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने नाव के जरिए पानी में किया प्रचार, नदी किनारे रहने वालों से मांगा वोट

पश्चिम बंगाल की बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने आज पानी में प्रचार किया. नाव पर सवार होकर नदी के किनारे रहने वाले लोगों से वोट मांगा.

पश्चिम बंगाल की बीजेपी सांसद और हुगली ज़िले की चुंचुरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी ने आज पानी में प्रचार किया. हुगली नदी में एक नाव पर सवार होकर लॉकेट में नदी के किनारे रहने वाले लोगों से वोट मांगा. अपने विधानसभा क्षेत्र में समर्थकों के साथ नाव में चढ़कर लॉकेट ने अपना चुनाव प्रचार किया.

चेहरे पर एक ऐसा मास्क जिस पर भगवा झंडा भी बना है और जय श्री राम भी लिखा है. ये मास्क पहनकर नाव में प्रचार कर रही लॉकेट चटर्जी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि, नाव में सवार होना बंगाल की संस्कृति को मजबूत करने का तरीक़ा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गंगा नदी के विकास के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं, ऐसे में बंगाल में बीजेपी की सरकार बनी तो इस अभियान को आगे बढाया जाएगा.

जय श्री राम का नारा बीजेपी का नहीं बल्कि पूरे देश का नारा है- लॉकेट चटर्जी

जय श्री राम के नारे पर लॉकेट ने कहा कि, जय श्री राम का नारा बीजेपी का नहीं बल्कि पूरे देश का नारा है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को तुष्टिकरण की राजनीति करनी है इसलिए वो जय श्री राम को गाली समझती हैं. दीदी को बंगाल की जनता इस बार जवाब देगी. लॉकेट ने कहा कि हम सोनार बांग्ला के लिए सबसे ज़्यादा महिलाओं पर ध्यान दे रहे हैं. महिला मुख्यमंत्री होने का बावजूद महिलाओं का उद्धार नहीं हुआ. क्या लॉकेट सीएम प्रत्याशी भी हो सकती हैं, इसपर उन्होंने कहा कि अभी इसपर कुछ नहीं कहा जा सकता, ये पार्टी को तय करना है.

समर्थकों में महिलाएं भी शामिल थीं

लॉकेट चटर्जी के समर्थक भी उनके साथ नाव पर सवार थे. समर्थकों में महिलाएं भी शामिल थीं जो प्रचार के लिए बंगाली लोकगीत गा रही थीं. महिलाओं के समूह ने वंदे मातरम के अलावा कई बंगाली लोकगीत गाकर घाटों के आसपास रहने वाले लोगों को आकर्षित किया. कोलकाता से सटे हुगली ज़िले में हुगली लोकसभा के अलावा लोकसभा की 2 सीटें और लगती हैं. हुगली ज़िले की बार करें तो यहां विधानसभा की 18 सीटें हैं. ऐसे में बीजेपी ने अपना चर्चित चेहरा लॉकेट चटर्जी को चुंचुरा से मौदान में उतारकर कोशिश की है कि इसका असर वो बाक़ी की 17 सीट पर भी डाल सके.

बीजेपी प्रत्याशी का ये तरीक़ा लोगों को कितना आकर्षित करेगा यह तो 2 मई को ही पता चलेगा लेकिन ये ज़रूर है कि प्रत्याशी अपना प्रचार करने के हर तरीक़े अपनाते दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें.

एंटीलिया के पास स्कॉर्पियो खड़ी करवाने के बाद मुंबई कमिश्नर ऑफिस में खड़ी की गई इनोवा कार, फ़ोटो से हुआ खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget